RSSB New Exam Calendar 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली 4 भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया हैं, यह अपडेटेड RSSB New Exam Calendar 2025-26 पोर्टल पर 20 सितंबर 2025 को जारी किया गया है, यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है जो सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत कर रहे है, बोर्ड ने पहले जारी की गई कुछ परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है और अब उनकी उनकी तारीखें घोषित की हैं।
यदि आप ग्राम विकास अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, परिचालक या संविदा आयुष अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है। इस आर्टिकल में पूरी जानकारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के आधार पर दी गई है, ताकि आपको किसी और जानकारी की तलाश न करनी पड़े, भर्ती अनुसार परीक्षा की लेटेस्ट तारीखें जानने के लिए यहां दी गई पूरी जानकारी कर सकते हैं।

पुराने कैलेंडर में कौन-सी तारीखें थी?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने 3 जून 2025 को RSMSSB Exam Calendar 2025 जारी किया था, जिसमें कई परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई थीं, उस पुराने कैलेंडर में इन तीन प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें भी तय की गई थी, जो इस प्रकार थी:
प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 2 नवंबर 2025 |
परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 | 3 नवंबर 2025 |
पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 26 दिसंबर 2025 |
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती एग्जाम डेट | – |
आयुष अधिकारी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 | – |
कुछ जरूरी प्रशासनिक कारणों से बोर्ड ने इन भर्तियों की परीक्षा तारीखों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद, अब बोर्ड ने अब एक New Press Release जारी कर नई परीक्षा तारीखों की घोषणा की है।
चयन बोर्ड ने जारी नया RSSB New Exam Calendar 2025-26
नई प्रेस विज्ञप्ति में बोर्ड द्वारा उन परीक्षाओं की लिस्ट दी गई है जिनकी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। एग्जाम के इस New Timetable से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी को ओर बेहतर बनाने का मौका मिल गया है, यहां उन परीक्षाओं की नई तारीखें दी गई हैं, जिनमें बोर्ड ने बदलाव किया है:
परीक्षा का नाम | पुरानी एग्जाम डेट | नई एग्जाम डेट |
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती एग्जाम डेट | कोई बदलाव नहीं | 2 नवंबर 2025 (रविवार) |
परिचालक सीधी भर्ती एग्जाम डेट | 3 नवंबर 2025 | 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) |
आयुष अधिकारी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 | कोई बदलाव नहीं | 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) |
प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 2 नवंबर 2025 | 22 फरवरी 2026 (रविवार) |
Note: नोटिफिकेशन में पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की नई तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है। इसका अर्थ है कि या तो इस परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी, या इसकी पुरानी परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों को इस एग्जाम की भविष्य में किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
संशोधित नए एग्जाम कैलेंडर बदलाव का आपकी तैयारी पर क्या असर होगा?
RSMSSB नया एग्जाम कैलेंडर जारी किए जाने से अभ्यर्थियों को एग्जाम की तैयारी करने में थोड़ा थोड़ा समय ओर मिल गया है, जो तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बहुत अच्छी खुशखबरी है, खासकर प्रयोगशाला सहायक के उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए लगभग 4 महीने का ओर अतिरिक्त समय मिला है। इस समय का सदुपयोग आप इन तरीकों से अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं:
- कमजोर विषयों पर ध्यान दें: उन विषयों या टॉपिक्स की पहचान करें जो आपको मुश्किल लगते हैं और उन्हें बेहतर बनाने पर काम करें।
- Mock Test: अपनी तैयारी के लेवल को चेक करने के लिए रेगुलर बेसिस पर मॉक टेस्ट दें। यह आपकी स्पीड और एक्यूरेसी को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।
- Revision: जिस भर्ती की तैयारी कर रहे हो उसके पूरे सिलेबस को एक बार समझकर पढ़ने के बाद बार-बार उसका रिवीजन करें, रिवीजन पढ़ी हुई जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में मदद करेगा।
- नई रणनीति: नई तारीखों के अनुसार अपनी पढ़ाई की रणनीति को फिर से तैयार करें।
How to Check RSSB New Exam Calendar 2025-26
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव, डॉ० बी. सी. बधाल ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे लेटेस्ट और अपडेटेड जानकारियों के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजित करके निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले कर्मचारी चाहत बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मेनू में दिए गए News Section में विजिट करें।
- अब आपके सामने विभिन्न प्रकार की लेटेस्ट प्रेस रिलीज जारी करने का पेज खुलेगा, इस पेज में आप Press Note 2025: For Forthcoming Exam पर क्लिक करें।
- अब आपको नया आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर देखने को मिल जाएगा।
- कृपया किसी भी एग्जाम से जुड़ी अफवाह पर भरोसा न करें, सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें।
RSSB New Exam Calendar 2025 Check
निष्कर्ष
कुलमिलाकर RSSB द्वारा ग्राम विकास अधिकारी, परिचालक, संविदा आयुष अधिकारी और प्रयोगशाला सहायक जैसी महत्वपूर्ण भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव एक मौका है, न कि कोई बाधा। इसका सही सदुपयोग करके उम्मीदवार अपनी सफलता की संभावना को कई गुना बढ़ा सकते हैं। अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें और किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। यह समय का सदुपयोग करने और अपनी सफलता सुनिश्चित करने का सबसे सही समय है।