RRC CR Group C and D Vacancy 2025: रेलवे भर्ती सेल (RRC) सेंट्रल रेलवे (CR) ने ग्रुप C और ग्रुप D भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति 25 जुलाई 2025 को जारी की है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गई है। आरआरसी सीआर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 को शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती में ग्रुप C के लिए 21 पद और ग्रुप D के लिए 38 पद निर्धारित किए गए है वहीं कुल 59 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत अधिसूचना 1 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी, जिसमें पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

RRC CR Group C and D Vacancy 2025 Overview
Organization | Railway Recruitment Cell (RRC), Central Railway (CR) |
Post Name | Group C and Group D |
Vacancies | 59 |
Apply Mode | Online |
Application Start Date | 01 August 2025 |
Job Location | All India |
Who Can Apply | Any Eligible Candidate |
Salary | Rs.18,000- to 92,300/- Monthly |
Category | RRC Group C & Group D Vacancy 2025 |
रेलवे भर्ती सेल (RRC) सेंट्रल रेलवे (CR) द्वारा स्पोर्ट्स कोटे के तहत ग्रुप C और ग्रुप D भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से सेंट्रल रेलवे में कुल 59 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।
यह रेलवे स्पोर्ट्स कोटा भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उम्मीदवारों को यह नौकरी पाने के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके अलावा इस भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरण जानने के लिए कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।
RRC CR Group C and D Vacancy 2025 Last Date
रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 को शाम 6:00 बजे तक रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। इस भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति 22 जुलाई को जबकि विस्तृत अधिसूचना 1 अगस्त 2025 को जारी की जा रही है।
RRC CR Group C and D Bharti 2025 Post Details
RRC CR भर्ती 2025 में कुल 59 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें सेंट्रल रेलवे ग्रुप C के लिए 21 पद और सेंट्रल रेलवे ग्रुप D के लिए 38 पद निर्धारित किए गए हैं। ग्रुप C लेवल 5/4 के लिए 5 पद और लेवल 3/2 के लिए 16 पद तय किए गए है, जबकि ग्रुप D में लेवल 1 के लिए 38 पद निर्धारित किए गए है। भारतीय रेलवे वैकेंसी विभिन्न खेल विधाओं में Players को नौकरी प्राप्त करने के अवसर प्रदान करती है।
RRC CR Group C and D Vacancy 2025 Application Fees
आवेदन शुल्क की बात करें तो, आरआरसी सीआर ग्रुप सी और डी भर्ती में सामान्य श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 250 रूपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा। खास बात यह है कि परीक्षण में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का एक हिस्सा रिफंड कर दिया जाएगा।
RRC CR Group C and D Vacancy 2025 Qualification
रेलवे भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। जिसके अनुसार ग्रुप C लेवल 5/4 के लिए उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, जबकि ग्रुप C लेवल 3/2 के लिए आवेदक कम से कम 12वीं कक्षा या प्रासंगिक क्षेत्र में आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण होने चाहिए, कुछ तकनीकी पदों के लिए विशिष्ट ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। वहीं आरआरसी सीआर ग्रुप D लेवल 1 के लिए अभ्यर्थी कक्षा 10वीं पास होने चाहिए या अभ्यर्थियों के पास ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। विस्तृत खेल योग्यता विवरणों की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
RRC CR Group C and D Vacancy 2025 Age Limit
RRC CR भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अर्थात उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2008 के बीच का होना चाहिए। रेलवे की इस भर्ती में आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी, क्योंकि यह स्पोर्ट्स कोटा के तहत सीधी भर्ती है।
RRC CR Group C and D Vacancy 2025 Selection Process
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से स्पोर्ट्स ट्रायल और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के चरण शामिल है। उम्मीदवारों को उनके खेल कौशल के आधार पर परखा जाएगा, जिसमें उनके पिछले खेल प्रदर्शन और उपलब्धियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, जिससे स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के उम्मीदवारों को बिना परीक्षा रेलवे नौकरी का सीधा अवसर मिलेगा।
RRC CR Group C and D Salary 2025
रेलवे स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत ग्रुप सी और डी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। ग्रुप C लेवल 5/4 के पदों के लिए सैलरी 29,200 रूपये से अधिकतम 92,300 रूपये तक रखी गई है, जबकि ग्रुप सी लेवल 3/2 के लिए 19,900 रूपये से अधिकतम 63,200 तक निर्धारित की गई है।
वहीं आरआरसी ग्रुप D लेवल 1 पदों के लिए रेलवे सैलरी न्यूनतम 18,000 रूपये से अधिकतम 56,900 रूपये तक रखी गई है। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे यह एक आकर्षक सरकारी सैलरी पैकेज बन जाएगा।
How to Apply for RRC CR Group C and D Vacancy 2025
RRC CR ग्रुप C और D ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आरआरसी सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स कोटा भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
- डैशबोर्ड पर Enter पर क्लिक करके Menu में Notification पर क्लिक करें।
- यदि आपको आवेदन प्रक्रिया समझ में नहीं आती है तो मेनू में How To Apply सेक्शन में जाकर विस्तार से आवेदन प्रक्रिया को समझ सकते है।
- नए पेज में भर्तियों की सूची में CR Group C & Group D Recruitment 2025 के सामने Apply Online पर क्लिक करें।
- इसके बाद New Registration पर क्लिक करके फॉर्म में मूल जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सहित सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- पंजीकरण के बाद आवेदन पेज पर आकर पंजीकरण आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- ग्रुप सी या डी में से जिस लेवल के पद पर आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, खेल संबंधी उपलब्धियां और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- अगले चरण में शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य खेल संबंधित आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में स्कैन करते हुए अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके सभी विवरणों को चेक करते हुए Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ में उपयोग के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
RRC CR Group C and D Vacancy 2025 Apply Online
- RRC CR Sports Quota Short Notice
- RRC CR Group C & D Notification PDF
- RRC CR Group C & D Apply Online (Active 1 August)
- Official Website
RRC CR Group C and D Recruitment 2025 – FAQ,s
आरआरसी सीआर ग्रुप सी और डी भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
RRC CR Sports Quota Group C and D Bharti 2025 के लिए आवेदन 1 अगस्त से अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किए गए है।
आरआरसी सीआर ग्रुप सी और डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
RRC CR Group C and D Sports Quota 2025 वैकेंसी के लिए अभ्यर्थी RRCCR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।