WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025: राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती का नया एग्जाम शेड्यूल जारी, जाने परीक्षा का समय और तारीखें

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 548 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा। लाइब्रेरियन परीक्षा एक ही दिन दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर करवाई जाएगी।

चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड एडमिट कार्ड पोर्टल पर 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जबकि लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड जिला लोकेशन परीक्षा से 5 दिन पहले जारी की जाएगी, जिसे अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से आसानी से चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए जाते समय अपने साथ आधार कार्ड, लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड प्रिंट आउट और दो पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ एक पारदर्शी बॉल पेन आवश्य लेकर जाना चाहिए।

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025
Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025

बिना एडमिट कार्ड, पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकारी परीक्षा एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा की तारीख, समय और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जैसी जानकारी होती है। अभ्यर्थियों को लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। किसी भी त्रुटि के मामले में, परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर दिए गए RSMSSB हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025 Overview

OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam NameLibrarian Grade 3
Vacancies548
Exam Date27 July 2025
Librarian Exam City Location Release22 July 2025
Librarian Admit Card Release24 July 2025
Job LocationRajasthan
CategoryRSSB Librarian Admit Card 2025

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025 Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III भर्ती के लिए कुल 548 पदों पर आवेदन 05 मार्च से 03 अप्रैल 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। लंबे इंतजार के बाद अब परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी गई है। राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 वार रविवार को आयोजित की जाएगी।

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025 Date

Read Also – राजस्थान पुलिस एग्जाम डेट जारी, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

यह परीक्षा एक ही दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी, इस भर्ती का पेपर-1 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। जबकि पेपर-2 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड लिंक 25 जुलाई 2025 को सक्रिय किया जा रहा है, जबकि डिस्ट्रिक्ट लोकेशन लिंक 5 दिन पहले 23 जुलाई 2025 को जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan Librarian Grade 3 Exam City/District Location 2025 Date

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 की परीक्षा के लिए जिला लोकेशन परीक्षा से 5 दिन पहले पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी, जिसे अभ्यर्थी 22 जुलाई 2025 से चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थी सिटी लोकेशन में परीक्षा केंद्र का नाम और जिले का नाम चेक कर सकते है। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से लाइब्रेरियन सिटी लोकेशन चेक कर सकते हैं। जिला लोकेशन में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता स्पष्ट रूप से लिखा होगा। अभ्यर्थियों को समय पर आवंटित परीक्षा केंद्र की लोकेशन चेक कर लेनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Rajasthan Librarian Grade 3 Exam Pattern 2025

  • राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा में दो पेपर होंगे।
  • दोनों ही पेपर वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा, दोनों पेपर मिलाकर कुल 400 अंकों की परीक्षा होगी।
  • पेपर-1 में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान और मनोविज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • वहीं पेपर-2 में पुस्तकालय और सूचना विज्ञान से जुड़े से पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 2 दो घंटे का समय दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को पहले पेपर में कम से कम 40% जबकि दूसरे में अधिकतम अंक प्राप्त करने पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

How to Download Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर विभिन्न विकल्पों के बीच “Admit Card” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने विभिन्न भर्तियों के जारी किए गए एडमिट कार्ड का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको “Direct Recruitment of Librarian Grade III 2025 (RSSB)” के सामने “Get Admit Card” पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर आपको पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड की आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके GATE Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपको स्क्रीन पर लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड से संबंधित पूरी डिटेल्स दिख जाएगी।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करके Library Admit Card Download करें और फिर इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025 Direct Link

Exam Schedule Notice
Click Here
Librarian Grade 3 City Location Check Link Click Here
Librarian Grade 3 Admit Card Check Link Click Here
Official Website Click Here
Telegram ChannelClick Here

RSMSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025 – FAQ,s

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड III एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होंगे?

RSSB Librarian Grade III Admit Card 2025 चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा से 3 दिन पहले 24 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे।

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड III सिटी लोकेशन 2025 कब आएगी?

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Librarian Grade III City Location 2025 परीक्षा से 4 दिन पहले 21 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी।

Leave a Comment