WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: RSSB फोर्थ ग्रेड सभी शिफ्ट की पेपर सहित लेटेस्ट आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: क्या आप भी राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा देकर आए हैं? यदि हां, तो परीक्षा के बाद की सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि हमारा स्कोर क्या होगा। अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जल्द ही Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 ऑफिशियल तौर पर जारी की जा रही है, जिससे आप घर बैठे ही अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपनी आंसर की कब और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि आपका समय व्यर्थ ना हो, राजस्थान फोर्थ ग्रेड आंसर की के साथ ही फोर्थ ग्रेड एक्सपेक्टेड कट ऑफ मार्क्स और फोर्थ ग्रेड रिजल्ट डेट सहित सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है, साथ ही शिफ्ट वाइज आंसर की डाइनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।

Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025

राजस्थान 4th ग्रेड आंसर की 2025 कब जारी होगी?

लाखों छात्रों की मेहनत का फल अब आंसर की के रूप में जल्द ही सामने आने वाला है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से सितंबर अंत तक या अक्टूबर 2025 के प्रथम सप्ताह तक जल्द ही फोर्थ ग्रेड ऑफिशियल आंसर की जारी की जाएगी।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उत्तर कुंजी कब जारी होगी, तो हम आपको बता दें कि यह परीक्षा के लगभग एक हफ्ते बाद जारी होने की उम्मीद है, जैसा कि परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को हुई थी, इसलिए आप बहुत जल्द ही अपनी आंसर की देख पाएंगे, सबसे तेज और सटीक अपडेट पाने के लिए इस पेज को अभी बुकमार्क कर लें।

राजस्थान 4th ग्रेड आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें

जैसे ही RSMSSB 4th Grade Answer Key जारी होती है, तो उसे डाउनलोड करना बहुत ही आसान है, इसके लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मेनू में “Candidate Corner” सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद विभिन्न ऑप्शन में Answer Key ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा, यहां पर “Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025” का शिफ्ट वाइज क्वेश्चन पेपर और आंसर की लिंक मिलेगा।
  • यहां से आप परीक्षा तिथि के हिसाब अपनी शिफ्ट अनुसार आंसर की के सामने डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जहां आप अपनी आंसर की की PDF डाउनलोड होने के बाद देख पाएंगे।
  • इसे डाउनलोड करने के बाद अपने प्रश्न पत्र के साथ सही गलत उत्तरों का मिलान करके अपना स्कोर चेक कर सकते है।

चतुर्थ श्रेणी परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको पता होनी चाहिए

Rajasthan 4th Grade

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 में कुल 53,749 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनके लिए देशभर से 24 लाख 39 हजार 223 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2025 को जारी किए गए थे। परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को हर दिन दो दो पारियों में सफलतापूर्वक किया गया है।

क्या रहेगी Rajasthan Fourth Grade Expected Cut-Off 2025?

राजस्थान फोर्थ ग्रेड ऑफिशियल आंसर की आने के बाद सबसे बड़ा सवाल सबके मन में यही रहता है कि “कितने नंबर पर फाइनल सिलेक्शन होगा?” हालांकि चतुर्थ श्रेणी आधिकारिक कट-ऑफ रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी, लेकिन विभिन्न कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर, राजस्थान फोर्थ ग्रेड की अनुमानित कट-ऑफ कैटेगरी वाइज इस प्रकार रह सकती है:

कैटेगरीअनुमानित कट ऑफ
सामान्य वर्ग95-109 प्रश्न
ओबीसी87-92 प्रश्न
ईडब्ल्यूएस86-90 प्रश्न
एससी77-82 प्रश्न
एसटी71-78 प्रश्न

Note: कृपया ध्यान दें कि यह सिर्फ एक अनुमानित कट ऑफ प्रश्न है, ऑफिशियल कट-ऑफ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी।

Read Also…. राजस्थान 4th ग्रेड कट ऑफ के साथ ही नॉर्मलाइजेशन प्रॉसेस क्या है और फाइनल रिजल्ट कब तक आएगा, यहां से देखें

राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2025 कब तक आएगा?

RSSB 4th ग्रेड प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया जाएगा, इस प्रक्रिया में कुछ समय लगता है, इन आपत्तियों की चेकिंग करने के बाद बोर्ड द्वारा फोर्थ ग्रेड फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा। आमतौर पर यह पूरी प्रक्रिया 2 से 3 महीने में पूरी हो जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नवंबर अंतिम सप्ताह तक या दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक फाइनल रिजल्ट जारी हो सकता है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उत्तर कुंजी में आपत्ति कैसे दर्ज करें?

यदि आपको लगता है कि आंसर की में कोई उत्तर गलत है, तो आप इसके लिए आपत्ति दर्ज (Objection) कर सकते हैं। इसके लिए, बोर्ड एक निश्चित समय सीमा देगा। आपको चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सही उत्तर के प्रूफ को अपलोड करके आपत्ति दर्ज करनी होगी, साथ ही आपत्ति के लिए निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

राजस्थान 4th ग्रेड आंसर की 2025 शिफ्ट वाइज

यह रही तीनों दिन की शिफ्ट-वाइज आंसर की की तालिका, जैसे ही लिंक एक्टिव होंगे, आप सीधे यहां से डाउनलोड कर पाएंगे:

Exam DateExam ShiftMaster Que. PaperAnswer Key Download Link
19 सितंबर 2025पहली पारी (Morning Shift) Check NowCheck Now
19 सितंबर 2025दूसरी पारी (Evening Shift) Check NowCheck Now
20 सितंबर 2025पहली पारी (Morning Shift)Check NowCheck Now
20 सितंबर 2025दूसरी पारी (Evening Shift)Check NowCheck Now
21 सितंबर 2025पहली पारी (Morning Shift)Check NowCheck Now
21 सितंबर 2025दूसरी पारी (Evening Shift)Check NowCheck Now
19, 20, 21 Sep 2025All ShiftCheck NowCheck Now [Soon]
Official Website Check Now

निष्कर्ष:

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया है और अब सभी को Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। इस आर्टिकल बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से राजस्थान फोर्थ ग्रेड ग्रुप डी चौरासी आंसर की शिफ्ट वाइज डाउनलोड कर सकते है। धैर्य रखें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी, हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

यदि आप चाहते हैं कि हम इस विषय पर भविष्य में सभी लेटेस्ट अपडेट्स आपको प्रोवाइड करवाते रहे, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर अपनी राय बता सकते हैं, हम आपके सभी सवालों का जवाब समय पर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment