Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 4th ग्रेड एग्जाम 2025 की नई तारीखें जारी की हैं। इसी के साथ, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख भी बदल चुकी है। भर्ती बोर्ड राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों, कार्यालयों और दफ्तरों में 53,749 पदों को भरने के लिए इस राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती का आयोजन कर रहा है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक भरे गए थे। अंतिम तारीख तक राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2025 के लिए कुल 24 लाख 76 हजार 384 फॉर्म भरे गए थे। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक पद के लिए लगभग 46 आवेदकों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फॉर्म भरे जाने के बाद से ही लाखों अभ्यर्थियों को RSMSSB 4th Grade Admit Card Release होने का बेसब्री से इंतजार हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा जहां पहले 18 से 21 सितंबर 2025 तक होने वाली थी, वहीं अब यह तारीखें बदल दी गई है।
चार दिन की जगह अब यह परीक्षा केवल तीन दिन में कराई जाएगी। प्रत्येक दिन दो दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड राजस्थान एसएसओ पोर्टल और कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि का उपयोग करके Rajasthan 4th Grade Admit Card Download कर सकते हैं। राजस्थान फोर्थ ग्रेड एम्प्लॉई एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख और रिजल्ट जारी होने की तारीख सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया लेख को पूरा पढ़ें।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Overview
| Organization | Rajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB) |
| Exam Name | 4th Grade Employee |
| Vacancies | 53749 |
| Last Date | 19 April 2025 |
| 4th Grade Exam Date | 19 Sep to 21 Sep 2025 |
| RSSB 4th Grade District Location | 12 Sep 2025 |
| 4th Grade Admit Card Release Date | 12 Sep 2025 |
| 4th Grade Answer Key Release | 29 Sep to Oct 2025 |
| Job Location | Rajasthan |
| Salary | Rs.56,100/- |
| Category | Admit Card 2025 |
Rajasthan 4th Grade Exam Date 2025
राजस्थान फोर्थ ग्रेड एम्प्लॉई न्यू एग्जाम डेट कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB 2025-26 में अन्य भर्तियों के साथ ही जारी की है। हाल ही में जारी हुई संशोधित एग्जाम डेट के अनुसार RSMSSB 4th ग्रेड एग्जाम का आयोजन अब 18 सितंबर की जगह 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा, यह परीक्षा हर दिन दो पारियों में होगी, जिसमे सुबह की पारी 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम की पारी दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी, कुल 6 पारियों में RSSB 4th Grade Exam कराया जाएगा।
यह परीक्षा लगातार 3 दिन, हर दिन दो-दो शिफ्ट में ऑफलाइन कराई जाएगी। इस परीक्षा में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। फोर्थ ग्रेड एम्प्लॉई एग्जाम में कुल 200 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Read Also – क्यों है ओटीआर ईकेवाईसी अनिवार्य और इसे कैसे करें पूरा, जाने बेहद आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Date
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा की तारीखें 18 से 21 सितंबर 2025 को बदलकर अब 19 से 21 सितंबर 2025 कर दी गई है। इसी के आधार पर परीक्षा से 7 दिन पहले 15 सितंबर 2025 को Rajasthan Class IV Employee District Location और Rajasthan 4th Grade Employee Admit Card आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए गए है, यानी कि इस बार 4th ग्रेड एडमिट कार्ड और सिटी लोकेशन अब एक साथ जारी कर दिए गए हैं।
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सिटी लोकेशन और एडमिट कार्ड एसएसओ पोर्टल, कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए है। अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आसानी से अपनी ग्रुप डी डिस्ट्रिक्ट लोकेशन और ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 Shift Wise
राजस्थान 4th ग्रेड एग्जाम 19 से 21 सितंबर 2025 तक ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, Rajasthan Fourth Grade Official Answer Key Shift Wise बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक हफ्ते बाद जारी की जाएगी। चयन बोर्ड द्वारा सभी 6 शिफ्ट की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उत्तर कुंजियां एक साथ जारी की जाएंगी। अभ्यर्थी अपनी अपनी शिफ्ट की RSMSSB 4th ग्रेड आंसर की डाउनलोड कर अपना अपेक्षित स्कोर ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने से पहले ही चेक कर सकेंगे।
Rajasthan 4th Grade Result Date 2025
राजस्थान फोर्थ ग्रेड एम्प्लॉई एग्जाम 2025 का आयोजन होने के एक हफ्ते बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। राजस्थान फोर्थ ग्रेड एम्प्लॉई फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे तक जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परिणाम चेक कर सकेंगे।
Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Marks
राजस्थान फोर्थ ग्रेड फाइनल कट ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में श्रेणी अनुसार फाइनल सलेक्शन पाने के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम अंक प्राप्त करने होंगे। यहां हमने 4th ग्रेड कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स दिए हैं, जिनके आधार पर आप अपेक्षित कट ऑफ का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं:
| Category | Cut Off Marks |
| GEN | 174 से 179 अंक |
| OBC | 166 से 171 अंक |
| EWS | 164 से 170 अंक |
| SC | 144 से 153 अंक |
| ST | 143 से 152 अंक |
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन कराई जाएगी।
- इस परीक्षा में 200 अंकों के कुल 120 सवाल का पेपर होगा।
- गलत उत्तर देने और खाली गोले छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- पेपर करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा, वहीं, 10 मिनट का अतिरिक्त समय अनुत्तरित गोलों को भरने और उनकी जांच करने के लिए दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं फाइनल सलेक्शन के लिए अधिकतम अंकों वाले उम्मीदवारों को पहली वरीयता दी जाएगी।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा में 20 सवाल सामान्य हिंदी से, 15 सवाल सामान्य अंग्रेजी से, 70 सवाल राजस्थान सामान्य ज्ञान से और 15 सवाल सामान्य गणित विषय से पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक एक समान होंगे।
| Subjects | Questions |
| सामान्य हिंदी | 20 |
| सामान्य अंग्रेजी | 15 |
| सामान्य गणित | 15 |
| राजस्थान का भूगोल | 20 |
| राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | 20 |
| सामान्य विज्ञान | 05 |
| भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था | 10 |
| समसामयिक घटनाएं (भारत एवं राजस्थान) | 10 |
| बेसिक कंप्यूटर | 05 |
| कुल प्रश्न | 120/अंक 200 |
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 – फोर्थ ग्रेड एग्जाम के लिए डॉक्यूमेंट्स और ड्रेस कोड
परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों मिल परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि तलाशी के बाद आप समय पर अपनी सीट पर बैठ सकें, परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी को भी एडमिट कार्ड नहीं दिया जाएगा, केंद्र पर आपको अपना प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड, एक ओरिजिनल फोटो वाला पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, जिसमें पूरी जन्मतिथि हो, एक लेटेस्ट 2.5cm x 2.5cm साइज की रंगीन फोटो और एक नीला पारदर्शी बॉल पेन लाना जरूरी है।
4th Grade Exam में Dress Code का पालन करना भी अनिवार्य है, पुरुष उम्मीदवार आधी या पूरी बाजू की शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता, पायजामा या पैंट पहन सकते हैं, लेकिन जीन्स पहनना सख्त मना है, इसके बाद भी अगर कोई उम्मीदवार जीन्स पहनकर आता है, तो पूरी जांच के बाद ही उसे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी और साथ ही एक शपथ पत्र भरवाया जाएगा, महिला उम्मीदवार सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी पहन सकती हैं, और बालों में साधारण रबर बैंड लगा सकती हैं, इनके लिए भी जीन्स पहनना अलाऊ नहीं है, लेकिन मजबूरी में पहनने पर कड़ी जांच के बाद ही एंट्री मिलेगी और घोषणा पत्र भरवाया जाएगा, किसी भी तरह की घड़ी, मेटल के बटन वाले कपड़े, बड़े गहने यानी पतली कांच या लाख की चूड़ियों को छोड़कर, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, या टोपी पहनना मना है। हवाई चप्पल (स्लीपर), सिंपल चैपल जैसे सैंडल या टखने तक के जूते और मोजे पहनने की अनुमति है। सिख धर्म के उम्मीदवारों को कड़ा, कृपाण और पगड़ी धारण करने की अनुमति है, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा और कृपाण छोटी और कवर्ड होनी चाहिए।
How to Check Rajasthan 4th Grade Exam City Location 2025
अभ्यर्थी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डिस्ट्रिक्ट लोकेशन 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Rajasthan Class IV Employee Direct Recruitment Exam District Location” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Pre Exam” सिलेक्ट करके एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर कैप्चा कोड दर्ज करते हुए “Get Admit Card” बटन पर क्लिक कर दें।
- इतना करते ही आपको स्क्रीन पर चतुर्थ श्रेणी एग्जाम सिटी का नाम और एग्जाम शिफ्ट डिटेल्स देखने को मिल जाएगी, जिसे आप आसानी से चेक कर सकते है।
How to Download Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025
राजस्थान 4th ग्रेड एम्प्लॉई ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी दी गई जानकारी का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- डैशबोर्ड पर थ्री लाइन में जाकर विभिन्न विकल्पों के बीच दिए गए “Get Admit Card” अनुभाग में जाएं।
- अगले नए पेज में “Class IV Employee Direct Recruitment Exam 2025” के सामने “Get Admit Card” पर क्लिक करें।
- अगले चरण में “Pre Exam” सिलेक्ट करके एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद “Get Admit Card” पर क्लिक कर दें।
- आपका राजस्थान फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां से आप आसानी से “Print” ऑप्शन पर क्लिक करके फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के लिए जाते समय इसका प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Download Link
| RSSB Fourth Class Exam City 2025 Link | Click Here |
| RSMSSB Fourth Class Admit Card Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan 4th Grade Employee Admit Card 2025 – FAQ’s
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एग्जाम सिटी लोकेशन 2025 कब जारी होगी?
चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB Class IV Employee District Location 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे तक जारी कर दी जाएगी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एडमिट कार्ड 2025 कब निकलेंगे?
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB Class IV Employee Admit Card 2025 पोर्टल पर 17 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एग्जाम कब है?
Rajasthan Class IV Employee Exam का आयोजन संशोधित तारीखों के अनुसार अब 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक लगातार तीन दिन किया जाएगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?
अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती पोर्टल पर “Get Admit Card” सेक्शन में जाकर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से आसानी से Rajasthan Class IV Employee Admit Card Download कर सकते हैं।