IDFC First Bank MBA Scholarship 2025: IDFC फर्स्ट बैंक द्वारा एमबीए डिग्री कोर्स करने के इच्छुक युवाओं के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए छात्रवृत्ति शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है ताकि छात्रों को वित्तीय बाधाओं की चिंता किए बिना भारत के प्रतिष्ठित बी-स्कूलों में एमबीए की पढ़ाई करने का मौका मिल सके। l
एमबीए छात्रवृत्ति का लाभ IDFC फर्स्ट बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत उन लोगों को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय बहुत कम है। IDFC एमबीए छात्रवृत्ति के तहत चयनित छात्रों को उनके 2 साल के MBA Program के लिए कुल 2 लाख रूपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, प्रतिवर्ष लाभार्थी छात्रों को 1 – 1 लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। बता दें कि यह लाभ राशि सीधे शैक्षणिक संस्थान को दी जाएगी, जिससे छात्रों को ट्यूशन फीस के वित्तीय बोझ से छुटकारा मिल सकेगा।

IDFC फर्स्ट बैंक एमबीए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। योग्य छात्रों से के छात्रवृति कार्यक्रम हेतु आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। इसके अतिरिक्त आईडीएफसी फर्स्ट बैंक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने की पूरी जानकारी, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और लाभ राशि इत्यादि विवरण इस आर्टिकल में दिए गए है।
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 Overview
Organization | IDFC First Bank |
Scheme Name | IDFC First Bank MBA Scholarship |
Apply Mode | Online |
Last Date | 30 June 2025 |
Benefit | Rs.2,00,000/- |
Beneficiary | Girls/Boys |
Eligible States | All India |
Category | Govt Scholarships 2025 |
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 Benefit
IDFC फर्स्ट बैंक एमबीए छात्रवृत्ति के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 200000 रूपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति दो साल तक एमबीए डिग्री कोर्स पूरा करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। चुने गए छात्रों को हर साल 1 – 1 लाख रूपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
यह छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्र के शिक्षण संस्थान को भेजी जाएगी, जिससे छात्रों को उनकी ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों को कवर करने में आर्थिक सहायता मिलेगी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को बिना किसी आर्थिक समस्या के अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी करने में वित्तीय रूप से सक्षम बनाना है।
Read Also – एमपावर महिला स्टेम छात्रवृत्ति में छात्रों को मिलेंगे 5000 USD डॉलर्स, ऐसे करें आवेदन
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 Last Date
IDFC फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2025 में लाइव कर दी गई थी, देश के योग्य और इच्छुक छात्र छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। इच्छुक छात्रों को 30 जून तक या इससे पहले अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन आमंत्रित किए जाने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट या व्यक्तिगत साक्षात्कार की तारीखें बाद में अलग से घोषित की जाएगी।
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 Eligibility Criteria
IDFC फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:
- IDFC बैंक एमबीए छात्रवृत्ति में आवेदन के लिए छात्र भारतीय नागरिक होने आवश्यक है।
- आवेदकों के परिवार की सभी स्रोतों से कुल मिलाकर वार्षिक आय सीमा 6 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- छात्र भारत के किसी भी प्रतिष्ठित बी-स्कूल में 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए प्रोग्राम या इसके समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM)
- प्रोग्राम के पहले वर्ष में पढ़ाई के लिए नामांकित होने चाहिए।
- आवेदकों को संलग्न दस्तावेज में सूचीबद्ध एमबीए कॉलेजों में से किसी एक में नामांकित होना जरूरी है।
- आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास आधार से जुड़ा एक वैध मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 Documents
IDFC फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं:
- छात्र का आधार कार्ड
- प्रवेश प्रमाण हेतु संस्थान का आईडी कार्ड/प्रवेश पत्र
- फीस रसीद की कॉपी
- स्नातक की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- पारिवारिक वार्षिक आय प्रमाणपत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्वीकृत ऋण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आवेदक के हस्ताक्षर आदि।
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 Selection Process
IDFC फर्स्ट बैंक एमबीए छात्रवृत्ति 2025 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से वित्तीय आवश्यकता और योग्यता पर आधारित आयोजित की जाएगी, जिसमें आवेदन के बाद दस्तावेज सत्यापन, पात्रता जांच और शॉर्टलिस्ट के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार इत्यादि शामिल है।
How to Apply for IDFC First Bank MBA Scholarship 2025
IDFC फर्स्ट बैंक MBA स्कॉलरशिप 2025 में आवेदन करने के लिए छात्र दी गई स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आईडीएफसी फर्स्ट बैंक छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप नए आवेदनकर्ता के तौर पर पंजीकरण करने के लिए “Sign Up” विकल्प पर क्लिक करके संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई करते हुए Submit पर क्लिक कर दें। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
- लॉगिन करते ही सीधे “IDFC FIRST Bank MBA Scholarship 2025-27′ का पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में “Start Application” बटन पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात अपनी बुनियादी पात्रता की पुष्टि करने के लिए ओटीपी वेरीफिकेशन करके अगले पेज पर जाएं।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- आवश्यक जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद स्कॉलरशिप के ”Terms & Conditions’ स्वीकार करने के लिए बॉक्स पर टिक करें।
- इतना करने के बाद “Preview” बटन पर क्लिक करके भरे हुए विवरणों को चेक करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 Apply Online
IDFC 1st Bank MBA Scholarship Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025 – FAQ,s
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए छात्रवृत्ति 2025 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
IDFC Bank MBA Scholarship 2025 में आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून 2025 तय की गई है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए छात्रवृत्ति में कितने रूपये मिलेंगे?
IDFC First Bank MBA Scholarship 2025-27 में चयनित उम्मीदवारों को हर साल 1 एक लाख रूपये एवं कुल मिलाकर 2 लाख रूपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।