D K Bhave Scholarship 2025: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय द्वारा इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए डी. के. भावे छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया गया है, इस छात्रवृत्ति के तहत USA या Canada या Germany या England में से किसी भी विदेशी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री के लिए “Confirmed Admission” प्राप्त करने वाले को लाभ दिया जाएगा।
इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के वित्तपोषण को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि पूरक बनाना है। डी के भावे स्कॉलरशिप के तहत इंजीनियरिंग विषय में मास्टर डिग्री के लिए कुल अनुमानित फर्स्ट ईयर खर्च का अधिकतम 50% दिया जाएगा। इस छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति में ट्यूशन फीस, किताबें, कमरा किराया, और आकस्मिक खर्च इत्यादि खर्च शामिल हैं।

D K Bhave Scholarship 2025 Overview
Organization | Savitribai Phule Pune University |
Scholarship Name | D K Bhave Scholarship |
Mode Of Apply | Online |
Last Date | 30 May 2025 |
Benefit | 50% Scholarship |
Beneficiary | Boys/Girls |
Region | Abroad |
Category | Latest Govt Scholarship |
D K Bhave Scholarship 2025 Benefit
डी के भावे छात्रवृत्ति में चयनित उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग मास्टर डिग्री प्रोग्राम के लिए फर्स्ट ईयर की कुल अनुमानित लागत का अधिकतम 50% कवर किया जाएगा। छात्रवृत्ति लागत में ट्यूशन फीस, किताबें, कमरा किराया, भोजन और शिक्षा से जुड़े आकस्मिक खर्चों को शामिल किया गया हैं, जैसा कि एडमिशन देने वाली यूनिवर्सिटियों द्वारा निर्धारित किया जाता है।
Note:-
भावे छात्रवृत्ति में यात्रा, वीजा फीस, The GRE या अन्य परीक्षा शुल्क और आवेदन शुल्क को शामिल नहीं किया गया है। स्कॉलर्स को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति राशि सीधे चुनी गई यूनिवर्सिटी को भेजी जाएगी।
Read Also – छात्रों को मिल रही ₹86948 प्लेगियरिज्म सर्च स्कॉलरशिप, जल्दी करें आवेदन
D K Bhave Scholarship 2025 Deadline Date
डीके भावे स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 मार्च 2025 को शुरू कर दिए गए है अभ्यर्थी पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 मई 2025 तक आवेदन कर सकते है। छात्रवृत्ति लाभार्थियों की सूची आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ समय पश्चात जारी की जाएगी।
D K Bhave Scholarship 2025 Eligibility Criteria
अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा –
- उम्मीदवार सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग फैकल्टी से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
- या फिर अभ्यर्थी PMC या PCMC एरिया के भीतर एनबीए मान्यता प्राप्त संस्थान में B.E. या B.Tech डिग्री किसी भी शाखा में प्राप्त करने वाले अंतिम वर्ष के छात्र होने चाहिए।
- आवेदकों ने USA, Canada, Germany या England के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विषयों के साथ मास्टर डिग्री के लिए योग्यता के आधार पर Confirmed Admissions प्राप्त किया हो।
- अभ्यर्थियों ने B ग्रेड या इससे भी अधिक का न्यूनतम शैक्षणिक रिकॉर्ड बनाए रखा हो।
- NOTE : – Foreign से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्रोग्राम में पहले से नॉमिनेटेड छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं माने गए हैं।
D K Bhave Scholarship 2025 Documents
डी के भावे स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –
- विधिवत हस्ताक्षरित आवेदन फॉर्म
- कॉलेज के निदेशक/प्रधानाचार्य से मूल अनुशंसा फॉर्म
- आवेदक के हस्ताक्षर के साथ 1-2 पेज का लिखित उद्देश्य कथन
- संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए कन्फर्म एडमिशन कार्ड
- बी.ई./बी.टेक. डिग्री की फाइनल ईयर की मार्कशीट
- या 7वें सेमेस्टर की मार्कशीट (यदि फाइनल ईयर की मार्कशीट नहीं है)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
निम्नलिखित दस्तावेजों की प्रतियां: –
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- स्थायी पता प्रमाण पत्र: बिजली बिल या टेलीफोन बिल (कोई एक)
- माता-पिता के आधार कार्ड की एक एक प्रति
- माता-पिता का फुल डाक पता प्रमाणपत्र
- बी.ई./बी.टेक. प्रोग्राम के दौरान किसी भी उपलब्धि का दस्तावेज (शोध पत्रों को छोड़कर यदि हो)
- I-20 फॉर्म (यदि आपके पास हो)
D K Bhave Scholarship 2025 Selection Criteria
डी के भावे स्कॉलरशिप 2025 में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय जरूरतों के आधार पर किया जाएगा।
How to Register for D K Bhave Scholarship 2025
- डी के भावे स्कॉलरशिप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम स्क्रीन पर नीचे की ओर दिए गए “Click here to Apply Online” बटन पर क्लिक करें –
- इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए नया पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल में “Login” करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता विवरणों की जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अब आप Preview में दिखने वाली जानकारी को चेक करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
D K Bhave Scholarship 2025 Apply Online
Online Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Contact Details –
Savitribai Phule Pune University, Ganeshkhind
Ganeshkhind Road, Ganeshkhind,
Pune, Maharashtra – 411007
Email ID: dkbhave@pun.unipune.ac.in
FAQ,s
क्या स्नातक पास छात्र डीके भावे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, इंजीनियरिंग विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डीके स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए पात्र माना गया हैं।
डी. के. भावे छात्रवृत्ति 2025 की लास्ट डेट क्या है?
अभ्यर्थी DK Bhave Scholarship Program 2025 के लिए अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025 तक पंजीकरण कर सकते है।
डी के भावे छात्रवृत्ति कौन उपलब्ध करवा रहा है?
D K Bhave Scholarship Program का आयोजन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।
डीके भावे छात्रवृत्ति कार्यक्रम में क्या लाभ मिलेगा?
इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कोर्स करने के लिए फर्स्ट ईयर में कुल अनुमानित खर्च का अधिकतम 50% कवर किया जाएगा।