Rajasthan Latest Govt Jobs 2025: राजस्थान में वर्ष 2025 युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा लेकर आया है, एक के बाद एक बंपर भर्तियां निकल रही है। हाल ही में RPSC, RSMSSB, RHC और बिजली विभाग द्वारा सरकारी विभागों में विभिन्न स्तरीय पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इन भर्तियों में ज्यादातर पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 17 जुलाई 2025 को जारी की गई है। सरकारी भर्तियों के जरिए राज्य में कुल 32267 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है उनके लिए विभागवार नौकरियों की डीटेल्स इस लेख में दी गई है।
राजस्थान राज्य में निकली लेटेस्ट जॉब्स के लिए पद अनुसार पात्रता एवं योग्यता विवरण अभ्यर्थी एक ही जगह चेक कर सकते है। राजस्थान लेटेस्ट Govt जॉब्स में सब इंस्पेक्टर, वनरक्षक, फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड, चपरासी, टेक्नीशियन और वेटरनरी ऑफिसर सहित विभिन्न भर्तियां शामिल है। आरपीएससी और RSMSSB भर्तियों के साथ ही अन्य विभागों की इन जॉब्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह लेख उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक विस्तृत गाइड है। जो राज्य में अपने सपनों की सरकारी जॉब (Sarkari Job) पाना चाहते हैं।

हम आपको Rajasthan Latest Sarkari Naukri 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में बताएंगे। इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और अपनी पसंदीदा सरकारी भर्ती (Sarkari Bharti) के लिए समय पर आवेदन करें। राजस्थान सरकार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर यानी Job Opportunities प्रदान कर रही है, चाहे आप शिक्षा, पुलिस, वन विभाग, या तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हों। यह एक ऐसा मौका है जिसे गंवाना नहीं चाहिए। अपनी तैयारी अभी से शुरू करें और सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
Rajasthan Latest Govt Jobs 2025 Overview
Organization | RPSC, RSMSSB, RHC, RVUNL |
Post Name | Peon, Teacher, Police SI, Platoon Commander, Forest Guard, Forester & Others |
Vacancies | 32267 |
Apply Mode | Online |
Last Date | Post Wise |
Job Location | Rajasthan |
Category | Latest Govt Jobs 2025 |
Rajasthan Latest Govt Jobs 2025 Important Dates
इन Rajasthan New Bharti 2025 के लिए आवेदन की तारीखें पद अनुसार अलग अलग है। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। –
वर्तमान में आवेदन जारी हैं (जुलाई 2025):
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी चपरासी भर्ती:
- आवेदन शुरू: 27 जून 2025
- अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2025
राजस्थान सहायक कृषि अभियंता भर्ती:
- आवेदन शुरू: 28 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025
जल्द ही आवेदन शुरू होंगे (अगस्त 2025 से):
राजस्थान Veterinary Officer भर्ती:
- आवेदन शुरू 5 अगस्त 2025
- अंतिम तिथि 3 सितंबर 2025
RPSC सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती:
- आवेदन शुरू 10 अगस्त 2025
- अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025
RPSC 1st Grade Vacancy:
- आवेदन शुरू 14 अगस्त 2025
- अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025
RPSC 2nd Grade Vacancy:
- आवेदन शुरू 19 अगस्त 2025
- अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025
अगस्त के पहले सप्ताह से सितंबर के दूसरे सप्ताह 2025 तक आवेदन अपेक्षित:
- राजस्थान 3rd Grade REET लेवल 1 भर्ती
- राजस्थान 3rd Grade REET लेवल 2 भर्ती
- राजस्थान वनपाल भर्ती
- राजस्थान वनरक्षक भर्ती
- राजस्थान वन विभाग सर्वेयर भर्ती
- RSMSSB प्लाटून कमाण्डर भर्ती
- राजस्थान आयुष चिकित्सक अधिकारी भर्ती
- राजस्थान Agriculture सुपरवाइजर भर्ती
- राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सपोर्ट इंजीनियर भर्ती
- राजस्थान विद्युत विभाग तकनीशियन III भर्ती:
Note: इन भर्तियों के लिए विस्तृत अधिसूचनाएं जारी होने पर संबंधित बोर्ड/विभाग की विज्ञप्ति आवेदन की तारीखें एवं अप्लाई लिंक इस लेख में उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
Read Also – स्कूल क्रेडिट कार्ड योजना में स्टूडेंट्स को मिल रहे ₹400000 तक, जाने कैसे करें आवेदन
Rajasthan Sarkari Naukri 2025 Vacancy Details
राजस्थान में कुल 32267 पदों पर भर्तियां निकाली गई है इन सभी भर्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। Rajasthan Jobs 2025 राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर अर्थात बेरोजगार युवाओं को Employment Opportunities प्रदान कर रही हैं। RPSC और RSMSSB भर्ती अनुसार पद विवरण आप यहां देख सकते है:
Post Name | Vacancies |
RPSC 2nd Grade Vacancy | 6500 पद |
RPSC 1st Grade Vacancy | 3225 पद |
RPSC सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती | 1015 पद |
राजस्थान 3rd Grade REET लेवल 1 भर्ती | 5636 पद |
राजस्थान 3rd Grade REET लेवल 2 भर्ती | 2123 पद |
राजस्थान वनपाल भर्ती | 259 पद |
राजस्थान वनरक्षक भर्ती | 483 पद |
राजस्थान वन विभाग सर्वेयर भर्ती | 43 पद |
RSMSSB प्लाटून कमाण्डर भर्ती | 84 पद |
राजस्थान आयुष चिकित्सक अधिकारी भर्ती | 1535 पद |
राजस्थान सहायक कृषि अभियंता भर्ती | 281 पद |
राजस्थान Veterinary Officer भर्ती | 1100 पद |
राजस्थान Agriculture सुपरवाइजर भर्ती | 1100 पद |
राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सपोर्ट इंजीनियर भर्ती | 1050 पद |
राजस्थान विद्युत विभाग तकनीशियन III भर्ती | 2163 पद |
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी चपरासी भर्ती | 5670 पद |
कुल पद संख्या | 32267 |
Rajasthan Sarkari Naukri 2025 Application Fees
राज्य में वर्तमान में सक्रिय भर्तियों और जल्द ही शुरू होने वाली Rajasthan Upcoming Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क विभागवार अलग अलग रखा गया है, जिसमें RPSC भर्तियों और RSMSSB भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क एक समान है। वहीं उच्च न्यायालय और बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
RPSC & RSMSSB Jobs Application Fees | |
Category | Application Fees |
सामान्य श्रेणी/OBC (CL)/MBC (CL) | Rs.600/- |
SC/ST/विकलांग अभ्यर्थी/EWS/OBC (NCL)/MBC (NCL) | Rs.400/- |
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी चपरासी भर्ती: | |
सामान्य श्रेणी/अन्य राज्य के आवेदक | Rs.650/- |
OBC/EWS/MBC | Rs.550/- |
SC/ST/विकलांग उम्मीदवार | Rs.450/- |
RVUNL Technician Bharti: | |
सामान्य श्रेणी | Rs.1000/- |
OBC/EWS/MBC | Rs.500/- |
SC/ST/विकलांग उम्मीदवार | Rs.500/- |
Rajasthan Sarkari Naukri 2025 Educational Qualification
राजस्थान लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2025 में विभिन्न भर्तियों में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग रखी गई है। जहां कुछ पदों के लिए योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास रखी गई है, वहीं कुछ पदों के लिए स्नातक से डिग्री डिप्लोमा की भी अनिवार्यता रखी गई है। उम्मीदवार RPSC Jobs और RSSB Jobs सहित विभिन्न विभागों की भर्तियों में फॉर्म भरने के लिए योग्यता विवरण यहां देख सकते हैं:
Post Name | Qualification |
RPSC 2nd Grade Bharti | स्नातक + 2 वर्षीय बी.एड. |
RPSC 1st Grade Bharti | स्नातक + 2 वर्षीय बी.एड. + एम.ए. |
RPSC Police Sub Inspector/Platoon Commander Bharti | स्नातक पास |
राजस्थान थर्ड ग्रेड REET लेवल 1 भर्ती | 12वीं + बीएसटीसी |
राजस्थान थर्ड ग्रेड REET लेवल 2 भर्ती | स्नातक + 2 वर्षीय बी.एड. |
RSMSSB वनपाल भर्ती | 12वीं + 12वीं लेवल सीईटी में 40% से पास |
RSMSSB वनरक्षक भर्ती | 10वीं पास |
राजस्थान वन विभाग सर्वेयर वैकेंसी | 12वीं + प्रासंगिक क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा |
RSSB प्लाटून कमाण्डर वैकेंसी | स्नातक + स्नातक लेवल सीईटी 40% अंकों से पास |
RSSB आयुष चिकित्सक अधिकारी भर्ती | BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री |
RPSC सहायक कृषि अभियंता वैकेंसी | कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री |
RPSC Veterinary Officer भर्ती | पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में डिग्री |
राजस्थान Agriculture सुपरवाइजर भर्ती | एग्रीकल्चर से 12वीं या स्नातक पास |
RSSB सपोर्ट इंजीनियर भर्ती | B.E. + प्रासंगिक क्षेत्र में डिप्लोमा |
RVUNL तकनीशियन III भर्ती | 10वीं पास + आईटीआई डिप्लोमा |
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी चपरासी भर्ती | 10वीं पास |
Rajasthan Sarkari Naukri 2025 Age Limit
राजस्थान सरकारी भर्ती 2025 में RPSC और RSSB पदों के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है। इसके अलावा पद अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु विवरण नीचे दिए गए है:
- Rajasthan 2nd Grade Bharti 21 से 40 वर्ष
- Rajasthan 1st Grade Bharti 21 से 40 वर्ष
- Rajasthan SI & Platoon Commander Bharti 20 से 25 वर्ष
- RSSB 3rd Grade REET Level 1 Bharti 18 से 40 वर्ष
- RSSB 3rd Grade REET Level 2 Bharti 18 से 40 वर्ष
- RSMSSB Forester Recruitment 18 से 40 वर्ष
- RSMSSB Forest Guard Recruitment 18 से 24 वर्ष
- RSSB वन विभाग सर्वेयर भर्ती 18 से 40 वर्ष
- RSMSSB प्लाटून कमाण्डर भर्ती 20 से 25 वर्ष
- राजस्थान AYUSH Physician Officer Bharti 21 से 40 वर्ष
- RPSC सहायक कृषि अभियंता भर्ती 20 से 40 वर्ष
- RPSC Veterinary Officer Bharti 21 से 40 वर्ष
- RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 18 से 40 वर्ष
- RSSB सपोर्ट इंजीनियर वैकेंसी 21 से 40 वर्ष
- राजस्थान विद्युत विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती 18 से 28 वर्ष
- राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी वैकेंसी 18 से 40 वर्ष
How to Apply for Rajasthan Sarkari Naukri 2025
Rajasthan Government Recruitments के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं, सभी भर्तियों के लिए आवेदन के लिंक भर्ती अनुसार आवेदन की तारीखों के साथ दिए गए है। उम्मीदवार RPSC and RSMSSB Vacancies 2025 और अन्य भर्तियों के लिए इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं:
RPSC & RSMSSB Apply Process:
- सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Notice Board अनुभाग के अंतर्गत Ongoing Recruitment पर क्लिक करें।
- इसके बाद सक्रिय भर्तियों की सूची में जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसके सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- यदि आपके पास पहले से एसएसओ आईडी और पासवर्ड नहीं है तो Registration पर क्लिक करके OTR eKYC Process पूरा कर सकते है।
- पंजीकरण के बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर सक्रिय भर्तियों की सूची में जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- अगले चरण में स्क्रीन पर जिस पद के लिए आवेदन कर रहे है उसे सलेक्ट करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक सही-सही भरें। आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में Preview पर क्लिक करके दर्ज की गई जानकारी को चेक करते हुए “Submit” पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
RHC 4th Grade Apply Process:
- राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदन पेज पर जाएं।
- इसके बाद यदि आप पहले से इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड है यानि पूर्व में निकली भर्ती के लिए आवेदन कर चुके है तो Already Registered में Login पर क्लिक करके अपने रजिस्ट्रेशन नंबर फॉरगेट करके यूजर नेम एवं पासवर्ड से लॉगिन कर सकते है।
- वहीं यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो New User? में Register Now पर क्लिक करके पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद ओटीपी वेरीफाई करते हुए Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- पंजीकरण के बाद Login पर क्लिक करके यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद दसवीं मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड इत्यादि स्कैन करते हुए अपलोड करें।
- श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
RVUNL Technician Apply Process:
- सबसे पहले राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज में संबंधित पद के सामने Apply Online पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के लिए New Registration पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक सभी विवरणों को सही सही भरते हुए Submit पर क्लिक कर दें।
- पंजीकरण के बाद यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद टेक्नीशियन III, ऑपरेटर III या अटैंडेंट III में से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसके सामने Apply Online पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर इत्यादि को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
Rajasthan Sarkari Naukri 2025 Selection Process
राजस्थान नवीनतम सरकारी नौकरियों 2025 की चयन प्रक्रिया पद अनुसार अलग अलग रखी गई है, यहां कर सभी भर्तियों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया की जानकारी आप आसानी से चेक कर सकते हैं:
- RPSC 1st Grade & 2nd Grade Teacher Recruitment: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड भर्ती और सेकंड ग्रेड भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (पेपर 1 – सामान्य ज्ञान, पेपर 2 – प्रासंगिक विषय आधारित), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से होगा। इन भर्तियों के लिए परीक्षाएं संभावित तौर पर दिसंबर से फरवरी 2026 तक कराई जा सकती है।
- RPSC Sub Inspector Recruitment: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापन परीक्षण (PMT), साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के जरिए होगा। सब इंस्पेक्टर एग्जाम 2025 का आयोजन दिसंबर से फरवरी 2026 के बीच कराया जा सकता है।
- RSMSSB REET Mains Level 1 & 2 Bharti: राजस्थान रीट मेन लेवल 1 और लेवल 2 भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। रीट मुख्य एग्जाम 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक कराया जाएगा।
- Rajasthan Forester Recruitment: राजस्थान फॉरेस्ट डिपार्टमेंट फॉरेस्टर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से होगा।
- Rajasthan Forest Guard Recruitment: राजस्थान वन विभाग वनरक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापन परीक्षण (PMT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट इत्यादि शामिल है।
- Rajasthan Surveyor Recruitment: राजस्थान वन विभाग भर्ती में सर्वेयर पद के लिए चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगा।
- RSSB Platoon Commander Recruitment: राजस्थान प्लाटून कमांडर वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापन परीक्षण (PMT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से होगा।
- RSSB Ayush Physician Officer Recruitment: राजस्थान आयुष चिकित्सक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- RPSC AAE Vacancy: राजस्थान कृषि सहायक अभियंता भर्ती में चयन लिखित परीक्षा (Written Exam), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से होगा।
- RPSC Veterinary Officer Vacancy: राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती में वेटरनरी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- RSSB Agriculture Supervisor Recruitment: राजस्थान कृषि विभाग भर्ती के अंतर्गत सुपरवाइजर पद के लिए चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- RSSB PHED सपोर्ट इंजीनियर भर्ती: राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भर्ती में सपोर्ट इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- RRVUNL Technician Operator Plant Attendant Bharti: राजस्थान विद्युत विभाग भर्ती में टेक्नीशियन ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Rajasthan High Court 4th Grade Bharti: राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
Rajasthan Sarkari Naukri 2025 तैयारी और आगामी कदम
Rajasthan Government Job Vacancies 2025 एक साथ निकलना राज्य के युवाओं के लिए अपने सपनों को साकार करने का शानदार अवसर हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके Official Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता मानदंडों को सुनिश्चित करें। समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और सही रणनीति महत्वपूर्ण है।
सरकारी नौकरी तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:
- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझें: प्रत्येक पद के लिए आयोग, चयन बोर्ड और अन्य विभाग द्वारा जारी किए गए भर्ती अनुसार निर्धारित Latest Exam Pattern और विस्तृत Syllabus को अच्छी तरह से समझ लें। यह आपको पता लगाने में मदद करेगा कि क्या पढ़ना है और कैसे पढ़ना है।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें: संबंधित भर्ती के पिछले 3-5 वर्षों के प्रश्न पत्रों यानी RPSC & RSMSSB Previous Year Question Papers सहित अन्य विभाग की भर्तियों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको Exam Difficulty Level और महत्वपूर्ण विषयों का अंदाजा मिलेगा।
- मॉक टेस्ट और अभ्यास: नियमित रूप से मॉक टेस्ट (Mock Tests) देने से समय प्रबंधन में सुधार होता है और आप परीक्षा के माहौल के लिए खुद को पहले से तैयार कर सकते हैं। अपने कमजोर विषयों को पहचाने और उन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें।
- विश्वसनीय अध्ययन सामग्री का चुनाव: विषय विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित कुछ Best Publications Books और Latest Toppers Study Notes का उपयोग करें। एग्जाम प्रिपरेशन के लिए आप लक्ष्य (Lakshya Book), पैनोरमा (Panorama Book), Lucent Book और Ray Publications, Arihant Publications, Utkarsh Classes, Panorama एवं Toppers Notes इत्यादि परचेज कर सकते है। इन प्रकाशन की बुक्स को सबसे अच्छी श्रेणी में माना जाता है इनमें से यदि कोई एक बुक सलेक्ट करनी हो तो आप लक्ष्य मनु प्रकाशन ऑथर कांति जैन और महावीर जैन बुक को सलेक्ट कर सकते है क्योंकि इसकी भाषा बहुत ही सरल और आसान है जिसे हर कोई आसानी से समझ सकते है। इसके अलावा आप विषय-विशिष्ट की तैयारी के लिए
- NCERT/RBSE Books और मानक संदर्भ पुस्तकें भी पढ़ सकते है।
- याद रखे अच्छी तैयारी के लिए आप कम से कम किताबें चुने और उन्हें को बार बार पढ़े और रिवीजन करें, जब परीक्षा में समय बहुत कम हो तो नई बुक्स या नई अध्ययन सामग्री शुरू ना करें।
- नियमित अभ्यास और संशोधन: जो कुछ भी आप पढ़ें, उसका नियमित रूप से अभ्यास यानी Practice करें और उसका बार बार Revision भी करें ताकि जानकारी लंबे समय तक याद रहे।
Rajasthan Latest Sarkari Naukri 2025 Apply Online
RPSC Recruitment Notification PDF | Click Here |
RSMSSB Recruitment Notification PDF | Click Here |
RRVUNL Notification PDF | Click Here |
RHC 4th Grade Notification PDF | Click Here |
RPSC Jobs Apply Online | Click Here |
RSMSSB Jobs Apply Online | Click Here |
RVUNL Apply Online | Click Here |
RHC 4th Grade Apply Online | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Note: अभ्यर्थी विभागवार भर्तियों के लिए दिए गए पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है एवं आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते है।
Rajasthan Latest Sarkari Naukri 2025 – FAQ,s
RPSC सेकंड ग्रेड की भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
RPSC Second Grade Bharti 2025 के आवेदन 19 अगस्त 2025 से शुरू होकर अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए है।
राजस्थान 1st ग्रेड स्कूल व्याख्याता भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
Rajasthan 1st Grade School Lecturer Bharti 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
राजस्थान SI भर्ती के फिजिकल टेस्ट में क्या क्या होता है?
Rajasthan SI Physical Test लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए होगा, इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) शामिल होता है, जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों की हाइट, चेस्ट माप के साथ ही दौड़ कराई जाएगी।
राजस्थान थर्ड ग्रेड REET लेवल 1 और लेवल 2 भर्ती में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
Rajasthan REET L 1 और L 2 भर्ती 2025 के लिए BSTC और बीएड उत्तीर्ण कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
क्या राजस्थान वनपाल भर्ती 2025 CET में शामिल है या नहीं?
हां, Rajasthan Forester Recruitment 2025 को 12वीं लेवल की CET परीक्षा में शामिल किया गया है।
राजस्थान वनरक्षक बनने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?
Rajasthan Forest Guard Job के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं पास होने अनिवार्य है।
राजस्थान वन विभाग सर्वेयर के लिए कौनसा डिप्लोमा चाहिए?
वन विभाग सर्वेयर वैकेंसी में आवेदन के लिए 12वीं पास होने के साथ ही अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में ITI डिप्लोमा होना आवश्यक है।
RSSB प्लाटून कमाण्डर भर्ती में आयु सीमा क्या है?
RSMSSB Platoon Commander Bharti में आवेदकों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष रखी गई है, इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के महिला पुरुष अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में छूट भी दी गई है।
राजस्थान आयुष चिकित्सक अधिकारी बनने के लिए कौन सी डिग्री होनी चाहिए?
AYUSH Officer Vacancy 2025 में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री होना आवश्यक है।
राजस्थान सहायक कृषि अभियंता के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
Assistant Agricultural Engineer Bharti 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू कर दी गई है अभ्यर्थी अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
राजस्थान वेटरनरी ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Rajasthan Veterinary Officer Recruitment के लिए उम्मीदवारों के पास पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में डिग्री होना आवश्यक है।
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती में कौन कौन फॉर्म भर सकते हैं ?
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2025 के लिए एग्रीकल्चर से 12वीं या स्नातक पास कोई भी उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।
राजस्थान विद्युत विभाग तकनीशियन III भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
RRVUNL भर्ती के तहत तकनीशियन III पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
राजस्थान हाईकोर्ट चपरासी भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि कब हैं?
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 के आवेदन 27 जून 2025 से शुरू होकर अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं।
राजस्थान में इस समय कौन कौनसी भर्तियां निकली हुई हैं?
राजस्थान में इस समय RSMSSB Govt Jobs और RPSC Govt Jobs के साथ ही राज्य के उच्च न्यायालय एवं विद्युत उत्पादन निगम के तहत टीचर, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, वनरक्षक, वनपाल, सर्वेयर, सपोर्ट इंजीनियर, सहायक कृषि अभियंता, कृषि पर्यवेक्षक और चपरासी सहित विभिन्न 32267 पदों पर भर्तियां निकली हुई है।