Railway NTPC Graduate Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN 05/2024 के तहत विभिन्न स्नातक और स्नातक स्तर के पदों के लिए 5 जून से 24 जून 2025 के बीच RRB NTPC CBT-1 Exam 2025 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। एनटीपीसी में क्लर्क, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और ट्रैफिक असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों की इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब परीक्षा के बाद से लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से RRB NTPC Answer Key 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
उत्तर कुंजी के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा में अपने प्रदर्शन की जांच और अपने अपेक्षित स्कोर की गणना कर सकेंगे। इन लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब समाप्त हो गया है क्योंकि रेलवे द्वारा एनटीपीसी फाइनल आंसर की जारी करने की तारीख घोषित कर दी गई है। भारतीय रेलवे द्वारा RRB NTPC Provisional Answer Key आज 1 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे पोर्टल पर जारी की जा रही है। अभ्यर्थी अगले कुछ ही समय में अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से Shift Wise NTPC Graduate Answer Key Download कर सकते है।

उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही आरआरबी द्वारा रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करते हुए NTPC Answer Sheet Download करनी होगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करनी होगी। उत्तर कुंजी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद करती है।
यदि किसी उम्मीदवार को फाइनल आंसर की में कोई गलत उत्तर मिलता है, तो वे वैध प्रमाण अपलोड करके और मामूली शुल्क का भुगतान करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों को हल करने के बाद फाइनल आंसर की रिलीज की जाएगी। फाइनल आंसर की के साथ ही RRB NTPC Result 2025 Declared किया जाएगा। इसी रिजल्ट के साथ योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Railway NTPC Graduate Answer Key 2025 Highlight
Organization | Railway Recruitment Board (RRB) |
Exam Name | NTPC Graduate |
Exam Date | 5 to 24 June 2025 |
Objection Date | 01 to 06 July 2025 |
Exam Mode | Online |
NTPC Answer Key Release Date | 1 July 2025 |
Objection Window | 3–5 days after Answer Key Release |
Category | NTPC Answer Key |
Railway NTPC Graduate Answer Key 2025 Date
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC Non-Technical Popular Categories Graduate Answer Key पोर्टल पर 1 जुलाई 2025 को जारी की गई है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिन्होंने एनटीपीसी एग्जाम दिया है, इसके जरिए अभ्यर्थी परीक्षा में प्रदर्शन का मूल्यांकन और संभावित स्कोर चेक कर सकेंगे। उत्तर कुंजी आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की गई है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार पोर्टल से आंसर की डाउनलोड करके चेक कर सकते है।
Read Also – बीएसटीसी काउंसलिंग कॉलेज लिस्ट जारी, यहां से जानें आपको कौन सा कॉलेज मिला
यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर में कोई आपत्ति मिलती है, तो वे अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज करने के बाद RRB द्वारा कुछ ही समय के भीतर आपत्तियों की समीक्षा करके फाइनल आंसर की और फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी ध्यानपूर्वक चेक करके आपत्ति दर्ज करनी होगी। RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल 2025 के लिए आपत्ति दर्ज करने की विंडो 1 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे) से 6 जुलाई 2025 (रात 11:55 बजे) तक खुली रहेगी।
How to Check Railway NTPC Graduate Answer Key 2025
Railway NTPC Graduate Exam Answer Key चेक करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद लिंक एक्टिव होते ही “RRB NTPC Answer Key 2025” अथवा “CEN 05/2024: NTPC Graduate Level Answer Key” जैसा कोई एक ऑप्शन मिलेगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करके लॉगिन विवरण के तहत रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करते हुए “Login” पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आपको NTPC ग्रेजुएट आंसर की शिफ्ट वाइज स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- यहां से आप अपनी शिफ्ट की आंसर की पीडीएफ सलेक्ट करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- साथ ही एनटीपीसी ग्रेजुएट आंसर की डाउनलोड करके अभ्यर्थी प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।
- उत्तर कुंजी के साथ आपकी रिस्पॉन्स शीट और आपकी शिफ्ट का प्रश्न पत्र भी उपलब्ध होगा।
- यदि आपको यहां से किसी प्रश्न या उत्तर में कोई गलती लगती है, तो आप निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क जो लगभग 50 रूपये रखा गया है जमा कराना होगा।
How to File Objection for Railway NTPC Graduate Level 2025
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल 2025 आंसर की जारी होने के बाद यदि आपको किसी प्रश्न या उसके उत्तर में कोई गलती लगती है, तो आप उसके लिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति शुल्क के साथ पूरी करनी होगी।
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर आपको “CEN-05/2024 (NTPC Categories) – Link for viewing of Tentative CBT 1 Graduate Level Answer Key & Response Sheet” अथवा “Objection Tracker” नाम का विकल्प मिलेगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
- अगले चरण में अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके पोर्टल पर “Login” करें।
- इसके बाद आपको अपना प्रश्न पत्र और आपके द्वारा दिए गए उत्तरों की रिस्पॉन्स शीट के साथ-साथ आधिकारिक उत्तर कुंजी भी दिखाई देगी।
- यहां से आप जिस प्रश्न के लिए आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उसे सलेक्ट करें।
- फिर आप आपत्ति दर्ज करने का कारण बताते हुए इसका प्रमाण भी अपलोड करें, यानी कि आपको यह स्पष्ट रूप से बताना होगा कि आपके अनुसार सही उत्तर क्या होना चाहिए और क्यों होना चाहिए।
- यदि संभव हो, तो अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित प्रमाण जैसे कि किसी पुस्तक का संदर्भ, आधिकारिक दस्तावेज का लिंक भी अपलोड करें, यह PDF फॉर्मेट में हो सकता है।
- प्रत्येक आपत्ति के लिए एक निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- बता दें कि यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क आपको रिफंड कर दिया जाएगा।
- सभी विवरण दर्ज करने और शुल्क का भुगतान करने के बाद “Submit” पर क्लिक कर दें।
- एक बार सबमिट करने के बाद, आप उसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे, इसलिए ध्यान से विवरण चेक करके सबमिट करें।
- आपत्ति दर्ज करने की विंडो सीमित समय के लिए ही खुलती है, आमतौर पर उत्तर कुंजी जारी होने के बाद 5-6 दिनों का समय दिया जाएगा। RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल 2025 के लिए आपत्ति दर्ज करने की विंडो 1 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे) से 6 जुलाई 2025 (रात 11:55 बजे) तक खुली रहेगी। निर्धारित समय-सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
Railway NTPC Graduate Answer Key 2025 Check Link
RRB NTPC Graduate Answer Key Notice | Click Here |
RRB NTPC Graduate Answer Key Check | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Railway NTPC Graduate Answer Key 2025 – FAQ,s
रेलवे NTPC ग्रेजुएट आंसर की 2025 कब जारी होगी?
Railway NTPC Answer Key 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे जारी की जाएगी।
रेलवे NTPC ग्रेजुएट आंसर की 2025 कैसे चेक करें?
इस भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ आसानी से RRB NTPC Answer Key 2025 Check कर सकते हैं।