MP Anganwadi Bharti 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों को भरने के लिए एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 19,504 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है जो बिना किसी परीक्षा के सरकारी जॉब की तलाश में हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगी। आंगनवाड़ी की यह भर्ती मध्यप्रदेश राज्य में निकाली गई है, जिसके लिए केवल MP राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी। मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की अधिसूचना 20 जून 2025 को पोर्टल पर जारी की गई है। एमपी की आंगनवाड़ियों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा रहे है।

इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके अलावा एमपी आंगनवाड़ी वैकेंसी के लिए पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 20 जून 2025 से आमंत्रित किए गए है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
MP Anganwadi Bharti 2025 Overview
Organization Name | Women & Child Development Dept, MP |
Post Name | Workers & Helpers |
Vacancies | 19504 |
Last Date | 04 July 2025 |
Apply Mode | Online |
Salary | Rs.6,500- 14,750/- |
Job Location | Madhya Pradesh (MP) |
Category | Female Govt Jobs 2025 |
MP Anganwadi Bharti 2025 Notification
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती का आयोजन कुल 19,504 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। यह भर्ती बिना परीक्षा दिए सरकारी नौकरी पाने और करियर बनाने की इच्छुक महिलाओं के लिए शानदार मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 को शुरू कर दी गई है। आवेदकों को आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया है।
महिला आवेदकों का चयन बिना लिखित परीक्षा और बिना किसी साक्षात्कार के किया जाएगा। इस भर्ती में विधवा, तलाकशुदा और विकलांग उम्मीदवारों को चयन के लिए प्रथम वरीयता दी जाएगी। वहीं सलेक्शन के बाद अभ्यर्थियों को पद अनुसार 6,500 रूपये से 14,750 रूपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए कृपया समय रहते एमपी डब्ल्यूसीडी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
Read Also – कोटक जूनियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम में स्कूली छात्रों को मिलेगी प्रतिमाह ₹3500 की छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन
MP Anganwadi Bharti 2025 Last Date
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर आधिकारिक अधिसूचना 20 जून 2025 को जारी की गई। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 20 जून 2025 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Event | Dates |
MP Anganwadi Application Start Date | 20 June 2025 |
MP Anganwadi Last Date | 04 July 2025 |
Last Date for Payment Fee | 07 July 2025 |
MP Anganwadi Recruitment 2025 Post Details
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का आयोजन कुल 19,504 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद है। एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के जरिए राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कुल 2,027 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 17,477 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी ब्लॉक वाइज और जिलेवार पद संख्या विवरण की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
MP Anganwadi Bharti 2025 Application Fees
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2025 में जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, एमबीसी, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी और विकलांग उम्मीदवारों सहित सभी आरक्षित एवं अनारक्षित वर्गों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category | Application Fees |
GEN/OBC/EWS | Rs.100/- |
SC/ST/Others | Rs.100/- |
MP Anganwadi Bharti 2025 Educational Qualification
एमपी आंगनवाड़ी वैकेंसी में कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आवेदनकर्ता उसी राजस्व ग्राम या उसी वार्ड की मूल निवासी होनी चाहिए, जिस आंगनवाड़ी केंद्र से वह फॉर्म भर रही है।
MP Anganwadi Bharti 2025 Age Limit
MP आंगनवाड़ी सरकारी जॉब 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। सरकार के नियम के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग सहित सभी आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
MP Anganwadi Bharti 2025 Documents
Madhya Pradesh Anganwadi Vacancy में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (आयु में छूट के लिए)
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षर
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- वैध ईमेल आईडी
- अन्य दस्तावेज यदि आवश्यक हो इत्यादि।
How to Apply for MP Anganwadi Bharti 2025
MP महिला एवं बाल विकास विभाग वैकेंसी 2025 में आवेदन की विस्तृत जानकारी यहां दी गई है, इसके जरिए कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी MP Anganwadi Online Form आसानी से जमा कर सकते हैं:
Online Registration Process:
- सबसे पहले मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट chayan.mp.gov.in पर विजिट करें।
- इस पोर्टल के होमपेज पर नए आवेदनकर्ता के तौर पर पंजीकरण करने के लिए “Register Here” पर क्लिक करें।
- अब आप पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक संपूर्ण विवरणों को ध्यानपूर्वक सही सही दर्ज करें।
- इसके बाद दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करते हुए आप “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
Login/Online Application Process:
- सफल पंजीकरण के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले चरण में आप थ्री लाइन मेनू में “Current Openings” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद”मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2025″ से संबंधित नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके उसमें दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
- आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद वही राजस्व ग्राम या वार्ड चुनें जहां आप वास्तव में निवास करते हैं और जहां खाली पद उपलब्ध है।
- फिर हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेज स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- वहीं अंतिम चरण में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
MP Anganwadi Worker & Assistant Salary
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 और एमपी आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार न्यूनतम 6,500 रूपये से 14,750 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
MP Anganwadi Bharti 2025 Selection Process
एमपी डब्ल्यूसीडी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के अंतर्गत कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित नहीं किए जाएंगे।
- Merit List
- Document Verification
- Medical Test
MP Anganwadi Bharti 2025 Apply Online
MP Anganwadi Notification PDF | Click Here |
MP Anganwadi Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
MP Anganwadi Vacancy 2025 – FAQ,s
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कौन कौन आवेदन कर सकते हैं?
MP Anganwadi Vacancy 2025 के तहत कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास कोई भी उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की लास्ट डेट क्या है?
MP WCD Anganwadi Bharti 2025 में आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।