Bihar Special Teacher Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में बंपर पदों पर भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। इस भर्ती के माध्यम से स्कूलों में विशेष अध्यापकों की नियुक्तियां की जाएगी। यह भर्ती 2 स्तर के पदों पर निकाली गई है इसमें प्राथमिक विशेष शिक्षक और उच्च प्राथमिक विशेष शिक्षक भर्ती के पद शामिल है। बिहार स्पेशल एजुकेटर भर्ती का नोटिफिकेशन 19 जून 2025 को जारी किया गया है।
इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी स्पेशल टीचर वैकेंसी कुल 7,279 पदों पर निकाली गई है, जिसमे से 5,534 पद प्राथमिक स्तर यानि कक्षा 1 से 5 के लिए तय किए गए हैं, जबकि 1,745 पद उच्च प्राथमिक स्तर अर्थात कक्षा 6 से 8 के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती को कराने का मुख्य उद्देश्य राज्य में समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाना है। बता दे कि इस भर्ती के लिए बिहार राज्य के साथ ही अन्य राज्यों के योग्य अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पत्र 2 जुलाई 2025 से आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2025 तक कभी भी एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन की संपूर्ण जानकारी, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया समेत सभी विवरण इस लेख में दिए गए है। उम्मीदवार अपना आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से जमा कर सकेंगे। बिहार स्पेशल एजुकेटर टीचर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Overview
Organization | Bihar Public Service Commission (BPSC) |
Post Name | Primary & Upper Primary Special Teacher |
Vacancies | 7279 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 28 July 2025 |
Job Location | Bihar |
Salary | BPSC Primary Teacher – Rs.25000/- BPSC Upper Primary Teacher – Rs.28000/- |
Category | BPSC Teacher Vacancy 2025 |
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Notification
बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा विशेष शिक्षकों की बंपर भर्ती निकाली गई है। अगर आपको भी विशेष बच्चों को पढ़ाने का शोक हैं, तो यह भर्ती आपके सपनों को पूरा करने और सरकारी नौकरी पाने का बेहद सुनहरा अवसर है। बीपीएससी द्वारा शिक्षा विभाग में कुल 7,279 विशेष शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी स्पेशल एजुकेटर पद के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते है।
विशेष शिक्षकों की नियुक्ति बिहार के सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए की जा रही है जिन्हें किसी खास मदद की जरूरत होती है, जैसे कि इन बच्चों में कुछ बच्चे देखने या सुनने में असमर्थ होते है तो कुछ बोलने में असमर्थ होते है। इन शिक्षकों की भर्ती से बिहार में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, यानी ऐसे स्कूलों को बढ़ावा मिलेगा जहां सभी बच्चे, चाहे उन्हें कोई भी जरूरत हो, एक साथ पढ़ लिख सकेंगे।
Read Also – उत्तर प्रदेश नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के 1200 पदों पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन का मौका 18 जुलाई तक
बिहार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्पेशल शिक्षक भर्ती कक्षा 1 से कक्षा 8वीं तक के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी शिक्षा क्षेत्र में अपना Career बनाना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी अब शुरू कर देनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास 28 जुलाई 2025 तक का अवसर है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करके सलेक्शन लेना होगा। चयन के बाद 25000 से 28000 रूपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Last Date
बिहार विशेष शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति (Advertisement No. 42/2025) लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 19 जून 2025 को जारी कर दी गई है। बिहार में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक सरकारी नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई 2025 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। विशेष अध्यापक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 तक चलेगी।
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी 28 जुलाई 2025 ही निर्धारित की गई है। हालांकि, BPSC Special Teacher Exam Date 2025 को लेकर अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है बिहार स्पेशल टीचर एग्जाम का आयोजन नवंबर या दिसंबर 2025 में किया जा सकता है। जिसके लिए बीपीएससी स्पेशल टीचर एडमिट कार्ड कुछ दिन पहले पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।
Event | Dates |
Notification Release Date | 19 June 2025 |
Application Start Date | 2 July 2025 |
Last Date | 28 July 2025 |
Exam Date | Nov/Dec 2025 |
Bihar Special Teacher Bharti 2025 Post Details
बिहार विशेष शिक्षक सरकारी भर्ती में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर के कुल कुल 7,279 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग पद संख्या निर्धारित की गई है। आप बिहार प्राइमरी स्पेशल टीचर भर्ती और बिहार अपर प्राइमरी स्पेशल टीचर भर्ती के लिए श्रेणीवार महिला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए तय की गई पद संख्या यहां देख सकते हैं, जो निम्नानुसार है:
Vacancy Details for Primary Level (Class 1 to 5) 5,534 Posts:
Category | Male | Female | Total Posts |
GEN | 2264 | 1036 | 3300 |
BC | 639 | 240 | 879 |
EBC | 1021 | 420 | 1441 |
EWS | 499 | 180 | 679 |
SC | 862 | 337 | 1199 |
ST | 112 | 02 | 114 |
BC (Female) | 0 | 137 | 137 |
Total | 5397 | 2315 | 5534 |
Vacancy Details for Upper Primary Level (Class 6 to 8) 1,745 Posts:
Category | Male | Female | Total Posts |
GEN | 842 | 314 | 1156 |
BC | 160 | 41 | 201 |
EBC | 382 | 59 | 441 |
EWS | 112 | 15 | 127 |
SC | 232 | 56 | 288 |
ST | 06 | 00 | 06 |
BC (Female) | 0 | 11 | 11 |
Total | 1734 | 496 | 1745 |
BPSC Primary & Upper Primary Special Teacher Vacancy 2025 के लिए निर्धारित यहां दी गई श्रेणीवार पद संख्या उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या को समझने में सहायता करेगी। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन चेक कर सकते हैं।
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Application Fees
बिहार विशेष शिक्षक सरकारी नौकरी में सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग अलग रखा गया है। इसके अतिरिक्त, यदि कोई आवेदनकर्ता आधार नंबर को फोटो पहचान पत्र के रूप में अपलोड नहीं करेंगे, तो उन्हें 200/- का अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान करते समय बैंक शुल्क भी अतिरिक्त रूप से लागू किए जा सकते हैं। श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
GEN/Other States Applicant | Rs.750/- |
SC/ST (केवल बिहार के निवासी) | Rs.200/- |
All Categories Female Candidates (केवल बिहार के निवासी) | Rs.200/- |
Disabled Candidates (40% या अधिक विकलांगता वाले) | Rs.200/- |
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Educational Qualification
बिहार विशेष शिक्षक वैकेंसी 2025 में प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर शिक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग रखी गई है जिसकी जानकारी निम्नानुसार है:
BPSC Primary Level Special Teacher Vacancy (कक्षा 1 से 5): –
- बिहार प्राइमरी स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 में आवेदन के लिए उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% की छूट दी गई है।
- साथ ही आवेदकों के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय विशेष डिप्लोमा यानी D.El.Ed Special Education Diploma होना चाहिए।
- आवेदकों के पास अन्तर दिव्यांगता क्षेत्र में न्यूनतम 6 महीने की Teaching Training होना भी अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों का बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा (BSSTET) पेपर-I उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है।
- इन सबके साथ ही अभ्यर्थियों के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) का वैध केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर (CRR) नंबर होना भी अनिवार्य है।
BPSC Upper Primary Level Special Teacher Vacancy (कक्षा 6 से 8): –
- बिहार अपर प्राइमरी स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी न्यूनतम 45% अंकों से उत्तीर्ण होने चाहिए।
- साथ ही आवेदकों के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से B.Ed Special Education डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास अन्तर दिव्यांगता क्षेत्र में 6 महीने का अध्यापन प्रशिक्षण होना अनिवार्य है।
- आवेदकों ने बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा (BSSTET) पेपर-II उत्तीर्ण किया हो।
- साथ ही अभ्यर्थियों के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) का वैध केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर (CRR) नंबर होना भी बेहद जरूरी है।
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Age Limit
बिहार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विशेष शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी। इस भर्ती में सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है।
जबकि अधिकतम आयु सीमा जनरल श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष, सामान्य श्रेणी, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला आवेदकों के लिए 40 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिला और पुरुष दोनों के लिए ऊपरी आयु 42 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Documents
Bihar Special Teacher Online Form लगाने के लिए आवेदकों के पास पद अनुसार निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
Special School Teacher for Class 1 to 5: –
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- BSSTET पेपर-1 पासिंग सर्टिफिकेट
- 2 वर्षीय D.El.Ed विशेष शिक्षा डिप्लोमा
- RCI केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर (CRR) नंबर
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि 40% या अधिक विकलांग हैं)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Special School Teacher for Class 6 to 8: –
- स्नातक मार्कशीट
- BSSTET पेपर-2 पासिंग सर्टिफिकेट
- 2 वर्षीय B.Ed विशेष शिक्षा डिग्री
- RCI केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर (CRR) नंबर
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि 40% या अधिक विकलांग हैं)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
How to Apply for Bihar Special Teacher Vacancy 2025
बिहार विशेष शिक्षक रिक्रूटमेंट 2025 में ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी दी गई स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्म भरने की प्रक्रिया का पालन कर सकते है:
Step 1: (OTR) New Registration
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद “New User Registration” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी सही सही भरें।
- अगले चरण में रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन प्रॉसेस पूरा करें।
- ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद “Submit” पर क्लिक कर दें।
Step: 2 One Time Registration Fees:
- पंजीकरण प्रक्रिया के बाद यूजर आईडी, पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद “Make Payment” विकल्प पर क्लिक करें।
- श्रेणी अनुसार निर्धारित वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- सफलतापूर्वक भुगतान के बाद, भुगतान की रसीद को आप डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख सकते है।
Step 3: Login/Application Process
- भुगतान के बाद पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए पोर्टल पर फिर से Login करें।
- भर्तियों की सूची में “Bihar Special School Teacher Recruitment 2025” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Primary Special Teacher” अथवा “Upper Primary Special Teacher” में से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें।
- अगले चरण में आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- पद अनुसार आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को भी स्कैन करते हुए अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Selection Process
BPSC Special Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदकों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती में कोई भी इंटरव्यू नहीं कराया जाएगा। परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, अंत में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
Bihar Special Teacher Exam Pattern & Syllabus 2025
बिहार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विशेष शिक्षक भर्ती 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:
- बीपीएससी स्पेशल टीचर एग्जाम में सभी सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
- इस भर्ती परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा में पेपर के साथ कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- सबसे अच्छी बात यह है कि बिहार स्पेशल टीचर एग्जाम में गलत उत्तर करने पर भी कोई Negative Marking नहीं की जाएगी।
- इस परीक्षा में तीन अलग अलग भागों में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है:
Part-I: Language (Qualifying in Nature) 30 प्रश्न –
- यह भाग केवल Qualifying प्रकृति का है, जिसका अर्थ है कि आपको इस भाग में न्यूनतम 30% अंक यानी 9 अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
- Subject: इसमें सामान्यतः अंग्रेजी भाषा को अनिवार्य रूप में और हिंदी/उर्दू/बांग्ला में से किसी एक भाषा का चयन करना होगा।
Part-II: General Studies 40 प्रश्न –
- Subject: इस भाग में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण रीजनिंग, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण जैसे विषय शामिल है।
Part-III: Special Education Related Topics 80 प्रश्न –
- Subject: यह भाग पूरी तरह से विशेष शिक्षा से संबंधित होगा। इसमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, विशेष शिक्षा के सिद्धांत, विभिन्न दिव्यांगताओं से संबंधित ज्ञान जैसे श्रवण बाधित, अल्प दृष्टिबाधिता, वाच्य एवं भाषा, स्वलीनता, विशेष अधिगम, बहु दिव्यांगता इत्यादि और शिक्षण विधियां, और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा से जुड़े अन्य प्रासंगिक विषय भी शामिल है।
- अभ्यर्थी BPSC Govt Exam Preparation के लिए आधिकारिक वेबसाइट से BPSC Special Teacher Syllabus 2025 PDF प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Special Teacher Salary
बिहार विशेष शिक्षक सरकारी जॉब 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को अलग अलग वेतन मिलेगा, जिसमे प्राथमिक शिक्षकों को 25000 रूपये और उच्च प्राथमिक शिक्षकों को 28000 रूपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
Bihar Special Teacher Vacancy 2025 Apply Online
BPSC Special Teacher Notification PDF | Click Here |
BPSC Special Teacher Apply | Click Here (Active Soon) |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Bihar Special Teacher Recruitment 2025 – FAQ,s
बिहार विशेष शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
Bihar Special Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन की तारीखें 2 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तय की गई है।
बिहार विशेष शिक्षक भर्ती 2025 कितने पदों पर निकाली गई है?
BPSC Special Teacher Recruitment 2025 कुल 7279 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विशेष प्रशिक्षकों पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है, जिसमें प्राथमिक शिक्षक कक्षा 1 से 5 के लिए 5,534 पद और उच्च प्राथमिक शिक्षक के कक्षा 6 से 8 के लिए 1,745 पद शामिल हैं।
क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी बिहार विशेष शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते है?
हां, शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करने वाले किसी भी राज्य के अभ्यर्थी BPSC Special Teacher Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार स्पेशल प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर की सैलरी क्या है?
Bihar Special Primary and Upper Primary Teacher Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25000 से 28000 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।