Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए 2025 का सबसे सुनहरा मौका है क्योंकि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती हर साल हजारों पदों पर निकाली जाती है। इसके लिए किसी भी राज्य के योग्य महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली में पुलिस फोर्स ज्वॉइन करने के इच्छुक युवाओं को बहु चरणीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PE&MT) और मेडिकल परीक्षा इत्यादि चरण शामिल है। पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन टेस्ट में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और कंप्यूटर फंडामेंटल जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। फिजिकल टेस्ट में आवेदकों को दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी गतिविधियों को पार करना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के रूप में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी के साथ ही आकर्षक वेतन, भत्ते और अन्य लाभ भी मिलेंगे। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस में नौकरी के दौरान पदोन्नति और आगे बढ़ने के कई नए नए मौके भी मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। दिल्ली कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 में किया जाएगा।
Delhi Police Constable Bharti 2025 Overview
Organization | Staff Selection Commission (SSC) |
Post Name | Police Constable (Male/Female) |
Vacancies | 5293 |
Apply Mode | Online |
Application Start Date | 2 Sep 2025 |
Exam Date (CBE) | Nov/Dec 2025 |
Salary | Rs.21,700- 69,100/- |
Job Location | Delhi |
Category | Sarkari Naukri |
Delhi Police Constable Bharti 2025 Last Date
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2025 को जारी किया गया है, अधिसूचना जारी होने के पश्चात आवेदन पत्र भी 2 सितंबर से आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन आमंत्रित किए जाने के बाद कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट नवंबर से दिसंबर 2025 में कराया जाएगा, जिसके लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पोर्टल पर एक हफ्ते पहले अपलोड कर दिए जाएंगे।
Event | Dates |
Notification Release Date | 2 September 2025 |
Application Form Start Date | 2 September 2025 |
Last Date | 01 October 2025 |
Exam Date | November/December 2025 |
Delhi Police Constable Bharti 2025 Post Details
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 5293 से अधिक कांस्टेबल पदों को भरने के लिए निकाली गई है जिसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न स्तरीय अलग अलग पद शामिल है। इस भर्ती में पुलिस कांस्टेबल के लिए 4512 पद जबकि टेक्निकल पुलिस कांस्टेबल के लिए 709 पद निर्धारित किए गए है। इस भर्ती में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए श्रेणीवार अलग अलग पद संख्या निर्धारित की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी Delhi Police Constable Notification 2025 देख सकते हैं।
Read Also – बिहार राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 25 जून तक
Delhi Police Constable Bharti 2025 Application Fees
एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी और सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
GEN/OBC/EWS | Rs.100/- |
SC/ST/ESM/Female | Rs.0/- |
Delhi Police Constable Bharti 2025 Educational Qualification
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान अथवा शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।
Delhi Police Constable Bharti 2025 Age Limit
दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस पद पर अभ्यर्थियों की उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 3 वर्ष से अधिकतम 6 वर्ष तक की छूट दी गई है।
Delhi Police Constable Bharti 2025 Documents
Delhi Police Online Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची निम्नानुसार है:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान इत्यादि।
How to Apply for Delhi Police Constable Bharti 2025
दिल्ली पुलिस सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, यहां पर पंजीकरण और आवेदन की दी गई विस्तृत जानकारी का पालन करते हुए अभ्यर्थी आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:
For Online Registration:
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद Quick Links अनुभाग में “Apply” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद वर्तमान मे सक्रिय भर्तियों की सूची में दिए गए “Constable Male & Female in Delhi Police Examination-2025” के सामने “Apply” पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात नया पेज खुलेगा, इसमें आप “Register Now” पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करने के लिए आवेदकों को विभिन्न स्टेप्स को पूरा करना होगा, इसके लिए आप “Continue“ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा, इस फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दर्ज करके “Save & Next” बटन पर क्लिक करें।
- अगले चरण में आवश्यक दस्तावेजों को एक एक करते हुए स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम चरण में ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए “Save & Submit” पर क्लिक कर दें।
For Login/Online Application:
- सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके ”Login” पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फॉर्म में आधी से अधिक जानकारी अपने आप फेच हो जाएगी, इसके अलावा मांगी जा रही जानकारी दर्ज करके “Save & Next” पर क्लिक करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके “Save & Submit” पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए दिल्ली पुलिस आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आप अपने पास सुरक्षित रख सकते है।
Delhi Police Constable Bharti 2025 Selection Process
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी में अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न अलग अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमे ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण इत्यादि शामिल हैं।
- Written Test
- Physical Test (PST/PET)
- Documents Verification
- Medical Test
Delhi Police Constable Exam Pattern 2025
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर पर कराई जाएगी।
- परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे।
- पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- कांस्टेबल परीक्षा में सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, सामान्य गणित और रीजनिंग इत्यादि विषय शामिल है।
- ऑनलाइन परीक्षा में गलत के लिए 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
- Delhi Police Exam 2025 में पास होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 35%, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 30%, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 30% एवं भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को कम से कम 25% अंक प्राप्त करने होंगे, पासिंग अंक प्राप्त करने पर ही अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।
विषय | प्रश्न | अंक |
General Knowledge & Current Affairs | 50 | 50 |
Reasoning Ability | 25 | 25 |
Numerical Ability | 15 | 15 |
Computer Awareness | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
Delhi Police Passing Marks:
Category | Passing Marks |
सामान्य/अनारक्षित | 35% |
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 30% |
एससी/एसटी | 30% |
ईएसएम | 25% |
Delhi Police Constable Physical Exam 2025 Details
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, पहले चरण में पीएमटी/पीएसटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा, इस टेस्ट में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन और सीने का माप लिया जाएगा। वहीं इसके बाद पीईटी टेस्ट में दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप सहित विभिन्न गतिविधियां कराई जाएगी।
For PMT Test Details:
(Male) – | ||
श्रेणी | ऊंचाई | सीना |
General | 170 cm | 81 to 85 cm |
Resident of Hill Areas, ST | 165 cm | 75 to 79 cm |
Sons of Serving/Retired/Deceased Delhi Police Personnel/Multi-Tasking Staff of Delhi Police | 165 cm | 75 to 79 cm |
(Female) – | |
श्रेणी | ऊंचाई |
General | 157 cm |
Residents of Hill Areas, SC/ST, Daughters of Serving/Retired/Deceased Delhi Police Personnel | 155 cm |
For PET Test Details:
(Male) – | |||
आयु | दौड़ (1600 मीटर) | लंबी कूद | ऊंची कूद |
Up to 30 Years | 6 Minutes | 14 feet | 3′ 9″ |
Above 30 to 40 Years | 7 Minutes | 13 feet | 3′ 6″ |
Above 40 Years | 8 Minutes | 12 feet | 3′ 3″ |
(Female) – | |||
आयु | दौड़ (1600 मीटर) | लंबी कूद | ऊंची कूद |
Up to 30 Years | 4 minutes | 10 feet | 3′ |
Above 30 to 40 Years | 5 minutes | 9 feet | 2′ 9″ |
Above 40 Years | 6 minutes | 8 feet | 2′ 6″ |
Delhi Police Constable Salary
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 3 के अनुसार हर महीने 21700 रूपये से 69100 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
Delhi Police Constable Bharti 2025 Apply Online
Delhi Police Notification PDF | Coming Soon |
Delhi Police Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Delhi Police Constable Vacancy 2025 – FAQ,s
दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?
Delhi Police Constable Recruitment 2025 में चयनित उम्मीदवारों को एवं वर्तमान कार्यरत कांस्टेबल कर्मचारियों को पे लेवल 3 के आधार पर 21700 रूपये से 69100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाता है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती मे कौन कौन फॉर्म भर सकते है?
Delhi Police Bharti 2025 के अंतर्गत कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने और फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों का कम से कम कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है।