WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mpower Women STEM Scholarship 2025: एमपावर महिला स्टेम छात्रवृत्ति में छात्रों को मिलेंगे 5000 USD डॉलर्स, ऐसे करें आवेदन

Mpower Women STEM Scholarship 2025: एमपावर वीमेन इन STEM स्कॉलरशिप एमपावर फाइनेंसिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रों, अमेरिकी नागरिकों और डिफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स (DACA) छात्रों के लिए शुरू की गई है, इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य विज्ञान में महिलाओं की क्षमता को पहचानना और उन्हें इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को 5000 अमेरिकी डॉलर तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

एमपावर वीमेन इन STEM स्कॉलरशिप 2025 का लक्ष्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि योग्य छात्राएं बिना आर्थिक समस्या के अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। यह पहल STEM विषयों में लैंगिक असमानता को दूर करने और उच्च शिक्षा में विविधता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयनित स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं।

Mpower Women STEM Scholarship 2025
Mpower Women STEM Scholarship 2025

स्टेम फीमेल स्कॉलरशिप में ग्रैंड प्राइज विजेता को 5000 अमेरिकी डॉलर, प्रथम रनर-अप को 2,000 अमेरिकी डॉलर और द्वितीय रनर-अप को 1,000 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस छात्रवृति का उपयोग लाभार्थी ट्यूशन फीस भरने और अन्य शैक्षणिक खर्चों को कवर करने में कर सकेंगे। एमपॉवर महिला STEM छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक फॉर्म लगा सकते हैं।

Mpower Women STEM Scholarship 2025 Overview

OrganizationMPOWER Financing
Scheme NameMpower Women STEM Scholarship
Apply ModeOnline
Last Date31 July 2025
BenefitUSD 5000
BeneficiaryOnly Female/Girls
CategoryFemale Scholarships

Mpower Women STEM Scholarship 2025 Benefit

एमपावर वीमेन इन STEM स्कॉलरशिप में शॉर्टलिस्ट महिला स्कॉलर्स को आवश्यकता अनुसार वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति का प्राथमिक लक्ष्य STEM के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई करने वाली महिलाओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। ग्रैंड प्राइज विजेता को 5000 अमेरिकी डॉलर अवॉर्ड प्राइस दिया जाएगा। जिसका उपयोग वह ट्यूशन फीस, किताबें खरीदने और अन्य शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने में कर सकेंगे। इसके अलावा प्रथम रनर-अप को 2,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे एवं द्वितीय रनर-अप को 1,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

Read Also – 12वीं पास छात्रों को मिलेगी 100% सत्या छात्रवृत्ति, अंतिम तिथि 31 जुलाई

यह छात्रवृत्ति लाभार्थियों को अपनी शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और वित्तीय चिंताओं से मुक्त होने में सहायता करेगी। इन नकद पुरस्कारों के साथ ही छात्रों को एमपावर ग्रुप्स का हिस्सा बनने का भी मौका दिया जाएगा, जहां उन्हें Professional Networking, Mentorship और Career Development के लिए महत्वपूर्ण संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि छात्र न केवल आर्थिक रूप से लाभान्वित हों, बल्कि उन्हें STEM फील्ड में सफल होने के लिए आवश्यक समर्थन और पर्याप्त अवसर भी मिले।

WinnersBenefit Amount
Grand PrizeUSD 5,000
First Runner-UpUSD 2,000
Second Runner-UpUSD 1,000

Mpower Women STEM Scholarship 2025 Last Date

एमपावर वीमेन इन STEM छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, योग्य और इच्छुक महिलाएं इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए लास्ट डेट 31 जुलाई 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है। बता दें कि यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं और DACA प्राप्तकर्ताओं के लिए है, जिसके लिए अमेरिका या कनाडा में एमपावर-समर्थित विश्वविद्यालय में STEM Degree Programs में फुल टाइम स्टडी करने के लिए नॉमिनेटेड छात्राएं आवेदन कर सकती है।

Mpower Women STEM Scholarship 2025 Eligibility Criteria

एमपावर वीमेन इन STEM स्कॉलरशिप में आवेदनकर्ता महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों का पालन करना होगा:

  • आवेदनकर्ता संयुक्त राज्य अमेरिका अथवा कनाडा में एमपावर द्वारा समर्थित किसी विश्वविद्यालय में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, या गणित विषय के साथ STEM डिग्री प्रोग्राम में पूर्णकालिक अध्ययन के लिए नामांकित होने चाहिए।
  • अंतर्राष्ट्रीय छात्र/DACA स्थिति: आवेदक संयुक्त राज्य अमेरिका या कनाडा में कानूनी रूप से अध्ययन करने की अनुमति प्राप्त एक अंतर्राष्ट्रीय छात्र या DACA प्राप्तकर्ता होने चाहिए।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन के लिए वैध वीज़ा (जैसे F-1 वीज़ा), ग्रीन कार्ड धारक की स्थिति, या DACA प्राप्तकर्ता की स्थिति शामिल होनी चाहिए।
    कनाडा में अध्ययन के लिए छात्र स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त या वैध कनाडाई अध्ययन परमिट धारक होने जरूरी है।
  • स्टेम छात्रवृत्ति के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र मानी गई है।
  • आवेदकों ने पिछली कक्षा में शैक्षणिक और पेशेवर उत्कृष्टता का एक मजबूत रिकॉर्ड प्रदर्शित किया हो।
  • आवेदन में STEM क्षेत्र में समाज और ग्रह को लाभ पहुंचाने की आवेदक की क्षमता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित होगा, जैसा कि लिखित निबंधों के माध्यम से व्यक्त किया जाएगा।
  • पात्रता मानदंड संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर दिए गए विवरणों को चेक कर सकते हैं।

Mpower Women STEM Scholarship 2025 Documents

एमपावर वीमेन इन STEM छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेजों निम्नानुसार है:

  • आवेदक का पहचान पत्र
  • रिज्यूमे/सीवी (Optional)
  • लिखित निबंध
  • शैक्षणिक प्रतिलेख
  • सिफारिश पत्र (Optional)
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • वर्तमान कॉलेज का आईडी कार्ड/फीस रसीद
  • अंतर्राष्ट्रीय छात्र/DACA स्थिति का प्रमाणपत्र (वीज़ा, ग्रीन कार्ड, DACA दस्तावेज़, स्थायी निवास कार्ड, या अध्ययन परमिट में से कोई एक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आवेदक के हस्ताक्षर इत्यादि।

Mpower Women STEM Scholarship 2025 Selection Process

एमपॉवर महिला STEM छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित निबंधों की गुणवत्ता, उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड और STEM क्षेत्र में समाज को लाभ पहुंचाने की उनकी क्षमता के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply for Mpower Women STEM Scholarship 2025

एमपावर वीमेन इन STEM स्कॉलरशिप 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदक निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एमपावर फाइनेंसिंग की आधिकारिक छात्रवृत्ति वेबसाइट mpowerfinancing.com/scholarships पर जाएं –

How to Apply for Mpower Women STEM Scholarship 2025

  • होमपेज पर जाने के बाद “Women in STEM Scholarship” लिखा दिखाई देगा।
  • इसके साथ ही आपको “Apply Now” अथवा “Get Started” का बटन दिखेगा, इस पर क्लिक करें –

How to Apply for Mpower Women STEM Scholarship 2025

  • इतना करते ही आपके सामने एमपॉवर फीमेल STEM स्कॉलरशिप का फॉर्म खुल जाएगा, इस आवेदन पत्र में छात्र व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य पात्रता मानदंड संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • अगले चरण में मांगे जा रहे सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • आवश्यकता अनुसार अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग करने के लिए आवेदन पत्र का आप एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Mpower Women STEM Scholarship 2025 Apply Online

Women STEM Scholarship Apply Online Click Here
Official Website Click Here

Mpower Women STEM Scholarship 2025 – FAQ,s

एमपॉवर महिला STEM छात्रवृत्ति 2025 में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

Mpower Women STEM Scholarship में आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 तय की गई है।

क्या एमपॉवर महिला STEM छात्रवृत्ति 2025 में लड़के भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, Mpower Women STEM Scholarship 2025 केवल पात्रता प्राप्त महिलाओं के लिए शुरू की गई है।

Leave a Comment